फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Rampur: Car of Tajikistan resident going to Nainital met with an accident, woman died, husband injured

Rampur: नैनीताल जा रहे तजाकिस्तान निवासी की कार दुघर्टनाग्रस्त, महिला की माैत, पति गंभीर रुप से घायल

Sat, 10 May 2025 11:40 AM IST
विमल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर Published by: विमल शर्मा Updated Sat, 10 May 2025 11:40 AM IST
सार

तजाकिस्तान निवासी दंपती की कार बिलासपुर में खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई। हादसे में महिला की माैत जबकि पति घायल हो गया। दोनों नैनीताल घूमने जा रहे थे। दंपती गुड़गांव में रहकर स्पा-मेडिकल कंपनी में काम करते हैं।

विज्ञापन
Rampur: Car of Tajikistan resident going to Nainital met with an accident, woman died, husband injured
रामपुर हादसे में तजाकिस्तान निवासी की माैत - फोटो : संवाद

विस्तार

तजाकिस्तान निवासी दंपती शनिवार सुबह घूमने के लिए कार से नैनीताल जा रहा था। बिलासपुर में नैनीताल हाईवे पर रास्ते में खड़े ट्रैक्टर-ट्रॉली में उनकी कार घुस गई। इसमें पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल और उनकी कार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। बताया जा रहा है कि जब राहगीरों ने हादसे को देखा तो पहले दोनों घायलों को कार से निकालने की कोशिश की और एंबुलेंस के साथ ही पुलिस को भी खबर दी।

विज्ञापन


कुछ देर में ही पुलिस और एंबुलेंस भी आ गई थी। फिर दोनों घायलों को एंबुलेंस से बिलासपुर सीएचसी लाया गया। जहां प्रारंभिक उपचार के दौरान ही घायल महिला गुलनोजा (29) की मौत हो गई। इनके घायल पति बोबो उमर जोनी का वहीं बिलासपुर सीएचसी में इलाज चल रहा है। इनकी हालत कुछ हद तक ठीक बताई जा रही है।
विज्ञापन


उपचार के दौरान बोबो उमर जोनी ने बताया कि वह लोग तजाकिस्तान के मूल निवासी हैं। गुड़गांव में रहकर वह स्पे-मेडिकल कंपनी में जॉब करते हैं। वह दोनों कार से नैनीताल घूमने जा रहे थे। सुबह जब वह बिलासपुर क्षेत्र में दाखिल हुए तो नैनीताल नेशनल हाईवे के बाईपास पर ट्रैक्टर-ट्राॅली खड़ी थी, जिसे वह देख नहीं पाए और उनकी कार घुस गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में एक की मौत
शहजादनगर थाना क्षेत्र के मिर्जापुर गांव निवासी धर्मपाल (57) हलदुआ में एक समारोह में शामिल होने अपने साथी पप्पू के साथ गए थे। वहां से घर आते समय हलदुआ गांव के बाहर सामने से आए दूसरे बाइक सवार ने टक्कर मार दी। हादसे में दोनों लोग घायल हो गए थे। पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा था। जहां डॉक्टरों ने धर्मपाल को मृत घोषित कर दिया। मामले में पुलिस ने कानूनी कार्रवाई की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed