फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Rampur: Bullet fired in Muharram procession, five injured including three brothers

Rampur : मोहर्रम के जुलूस में चली गोली, तीन भाइयों समेत पांच घायल, चार आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Sun, 30 Jul 2023 01:07 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sun, 30 Jul 2023 01:07 AM IST
सार

इस दौरान हुई फायरिंग में पांच लोग घायल हो गए। तीन की हालत गंभीर होने पर उन्हें मुरादाबाद रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन
Rampur: Bullet fired in Muharram procession, five injured including three brothers
demo pic... - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

थाना सिविल लाइंस क्षेत्र के गांव रायपुर में मोहर्रम के जुलूस के दौरान रंजिश के चलते दो गुट भिड़ गए। इस दौरान हुई फायरिंग में पांच लोग घायल हो गए। तीन की हालत गंभीर होने पर उन्हें मुरादाबाद रेफर कर दिया गया।

विज्ञापन


शनिवार को 10वीं मोहर्रम पर गांव रायपुर में भी ताजियों का जुलूस निकाला जा रहा था। जुलूस में रायपुर निवासी बाबू (25) पुत्र आले हसन, अपने सगे भाइयों फुरकान और इमरान व मोहल्ले के साथियों नईम (27) पुत्र आमिर व इस्लाम पुत्र छैला और ग्राम प्रधान जाकिर के साथ जा रहा था। तभी दूसरे गुट के जीशान पुत्र बब्बू, रिजवान, सुलेमान, तौफीक, दिलशाद, अमान, फुरकान और इरफान भी जुलूस में पहुंच गए और प्रधान जाकिर से गाली-गलौज करने लगे।
विज्ञापन


सभी ने उनका विरोध किया तो आरोपियों ने तमंचे लहराते हुए फायरिंग कर दी और वहां से भाग गए। कई राउंड फायरिंग से जुलूस में हड़कंप मच गया। लोग अपने ताजिये छोड़कर भागने लगे। इस बीच मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह से स्थितियां संभाली। ग्राम प्रधान जाकिर ने घायल बाबू, नईम, फुरकान, इस्लाम और इमरान को जिला अस्पताल पहुंचाया। बाबू और इमरान के पैर में गोली लगी है। उनका जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। वहीं हालत गंभीर होने पर नईम, फुरकान व इस्लाम को मुरादाबाद के कॉसमॉस अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायल नईम ग्राम प्रधान जाकिर का छोटा भाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

घायल बाबू ने बताया कि आरोपियों के साथ कुछ महिलाएं भी मौजूद थी जिन्होंने डंडे से वार किया था। इधर, सिविल लाइन इंस्पेक्टर शरद पंवार ने बताया कि पीड़ितों से बातचीत की गयी है। हमलावरों में जीशान पुत्र बब्बू, रिजवान, सुलेमान, तौफीक, दिलशाद, अमान, फुरकान और इरफान शामिल हैं। सभी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। सलमान, दिलशाद, फुरकान व जीशान के पिता बब्बू को पकड़ लिया गया है। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।


रंजिश के चलते जुलूस के दौरान दो गुट के लोगों में कहासुनी के बाद फायरिंग हुई थी। मामले में चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। जल्द से ही सभी आरोपी गिरफ्त में होंगे।
- अशोक कुमार शुक्ला, एसपी रामपुर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed