फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Rampur: bride kept waiting whole day, when wedding procession did not arrive, there was an uproar

Rampur: दुल्हन दिनभर करती रही इंतजार, बरात नहीं पहुंची तो मचा हंगामा, पुलिस से शिकायत के बाद देर रात हुआ निकाह

Fri, 01 Dec 2023 12:44 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर Published by: विमल शर्मा Updated Fri, 01 Dec 2023 12:44 PM IST
सार

अजीमनगर थाना क्षेत्र में शादी की तैयारी पूरी थी। दुल्हन भी निकाह का इंतजार कर रही थी। दिनभर बरात नहीं पहुंची तो पुलिस से संपर्क किया गया। पता चला कि दूल्हा घर से गायब है। मिलने के बाद देर रात बरात पहुंची। 

विज्ञापन
Rampur: bride kept waiting whole day, when wedding procession did not arrive, there was an uproar
दिनभर नहीं पहुंची बरात - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

रामपुर के अजीमनगर थाना क्षेत्र में दूल्हा बरात लेकर नहीं पहुंचा तो हंगामा हो गया। दुल्हन पक्ष ने गंभीर आरोप लगाते हुए मामले की शिकायत पुलिस से की। पुलिस के दबाव के चलते दिन में आने वाली बरात देर रात पहुंच गई। अजीमनगर थाना क्षेत्र के इमरता स्थित एक मैरिज हॉल में बृहस्पतिवार को दो लड़कियों की शादी थी।

विज्ञापन


एक बरात तो दोपहर को आ गई लेकिन दूसरी बरात नहीं पहुंची। शाम तक बरात नहीं आई तो मैरिज हॉल में हंगामा हो गया। दुल्हन पक्ष ने फोन से संपर्क कर बरात न आने का कारण पूछा। इस दौरान मालूम हुआ दुल्हा घर से गायब है और शाम तक घर नहीं लौटा है। बरात के नहीं पहुंचने पर मामला पुलिस तक पहुंच गया।
विज्ञापन


पुलिस हरकत में आई तो दूल्हे के परिजनों ने उसकी तलाश शुरू कर दी। रात करीब 8:00 बजे दूल्हे को तलाश कर लिया गया। दिन की बरात रात को मैरिज हॉल के लिए रवाना हो गई। रात करीब नौ बजे मैरिज हॉल पर बरात पहुंची तो फिर हंगामा हो गया। मौके पर मौजूद लोगों ने मामले को शांत कराया। समझौते के बाद निकाह की तैयारी शुरू हो चुकी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed