फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Rampur: BJP President JP Nadda held election rally in Rampur, crowd of workers gathered.

जेपी नड्डा बोले: रामपुर से माफियाराज खत्म, पहले चाकू हिंसा के लिए था मशहूर, अब यहां का वायलिन दुनिया में फेमस

Mon, 08 Apr 2024 01:57 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर Published by: विमल शर्मा Updated Mon, 08 Apr 2024 01:57 PM IST
सार

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी ने राजनीति की संस्कृति का ढांचा बदल डाला है। पहले लोगों को जातियों में बांटकर राजनीति किया करते थे। उन्होंने विपक्षी गठबंधन पर आरोप लगाते हुए कहा कि उसमें शामिल नेता भ्रष्टाचार में शामिल रहे हैं। 

विज्ञापन
Rampur: BJP President JP Nadda held election rally in Rampur, crowd of workers gathered.
रामपुर में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा जनसभा को संबोधित करते हुए। - फोटो : संवाद

विस्तार

रामपुर में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने भमौरा के शिव मंदिर को नमन करते हुए अपनी बात शुरू कर राजा राम सिंह को कठौरिया को भी याद किया। उन्होंने कहा कि एक वक्त था जब रामपुर में कानून की हालत बदतर थी।

विज्ञापन


कारोबारी लगातार यहां से पलायन कर रहे थे। यहां माफिया राज हावी था। आज हमारी बेटियां बिना डर के कॉजेल जा रही है। यह तस्वीर मोदी और योगी के कारण बदली है। रामपुर का इलाका विकास की तरफ बढ़ रहा है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि रामपुर का चाकू हिंसा के लिए मशहूर था। आज यहां का वायलिन दुनिया में फेमस है। बरेली रोड स्थित भारत गार्डन में लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि चार सौ पार सीट जीतकर फिर से नरेंद्र मोदी को पीएम बनाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसलिए घनश्यान लोधी को संसद पहुंचाना जरूरी है। आज लोगों में आत्मविश्वास बढ़ा है। प्रधानमंत्री ने राजनीति का कल्चर बदल दिया है। कहा कि घमंडिया गठबंधन भ्रष्टाचार को बढ़ावा दे रहा है। मोदी ने कहा, देश से भ्रष्टाचार हटाओ।

इंडी गठबंधन कह रहा भ्रष्टाचार बचाओ। कांग्रेस के शासन में कोयला घोटला, टूजी घोटाला और हेलीकॉप्टर घोटाला हुआ। इस सरकार ने तीनों लोक में भ्रष्टाचार किया। इसके अलावा अखिलेश यादव लेपटॉप घोटाला, लालू यादव चारा घोटाला, डीएमके ने बालू घोटाला और अरविंद केजरीवाल शराब घोटाले में शामिल रहे हैं। 

यह पूरा घमंडिया गठबंधन बेल पर है। मंच पर डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक, प्रत्याशी घनश्याम लोधी, जेपीएस राठौर, बलदेव सिंह औलख, हंसराज, जयवंत सैनी, हरिसिंह ढिल्लो, विधायक आकाश सक्सेना मौजूद रहे।

 

 

इंडी एलायंस घमंडिया गठबंधन

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने विपक्ष पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि इंडी एलायंस घमंडिया गठबंधन है। इनके नेता जेल में या फिर बेल पर हैं। इसके अलावा सरकार की योजनाओं के बारे में किसान, नौजवान, व्यापार और सुरक्षा व्यवस्था पर बोलते हुए सरकार की उपलब्धि गिनाई। वहीं कांग्रेस नेता राहुल गांधी, सोनिया गांधी, अरविंद केजरीवाल और आजम खां सहित अन्य पर जमकर वार किए।

 

चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न देने के फैसले का स्वागत

जेपी नड्डा ने किसानों के मसीहा चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न देने के फैसले का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि रामपुर की पुरानी तस्वीर याद है, जब बहू बेटी सुरक्षित नहीं थी। व्यापारी दुकान समय से पहले बंद कर देते थे।

कॉलेज जाने वाली छात्राओं के घर आने तक परिवार वाले डरते रहते थे। आज बेटियां बेखौफ होकर कॉलेज जा रहीं हैं। यह तस्वीर भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कारण बदली है। वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट के तहत रामपुर आगे बढ़ रहा है। 

 

भारत तीसरे नंबर की अर्थव्यवस्था बनेगा

नड्डा ने कहा रामपुर में ज्वाला नगर में स्वनिधि गलियारा पूरे यूपी में एक नया रास्ता दिखाता है। हर गांव में पक्की सड़क और बिजली पहुंचाई जा रही हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजनीति की संस्कृति का ढांचा बदल डाला है। पहले लोगों को बांट कर राजनीति की जाती थी।

आज सबका साथ, सबका विकास के रास्ते पर देश आगे बढ़ रहा है। आज भारत पांचवें नंबर की अर्थव्यवस्था बन गया है। 2024 के बाद 2027 में भारत तीसरे नंबर की अर्थव्यवस्था बन जाएगा। इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट छह गुना बढ़ा है। हम जापान को पछाड़कर ऑटोमोबाइल में तीसरे नंबर पर है। 

 

जनधन योजना के तहत 28 करोड़ बहनों के बैंक खाते खुले हैं। मोदी ने गांव, गरीब, युवा , दलित, आदिवासी, किसान, हर वर्ग की चिंता की। आज भारत की 80 करोड़ जनता को मुफ्त राशन दिया जा रहा है। 15 करोड़ उत्तर प्रदेश के बहन भाई भी इसका फायदा उठा रहे हैं।

25 करोड़ भारतीय गरीबी रेखा से ऊपर आ गए हैं। किसान सम्मान निधि 11 करोड़ 71 लाख किसानों को दो-दो हजार रुपये मिल रहा है। उप्र में दो करोड़ 50 लाख किसानों भी इससे लाभान्वित हो रहे हैं। उज्जवला योजना से 10 करोड़ महिलाओं को फायदा मिला है।

जल जीवन मिशन का 11.5 करोड़ लोग फायदा उठा रहे हैं। उत्तर प्रदेश की 10 सिटी स्मार्ट सिटी बन गई हैं।  गोरखपुर में एम्स बन रहा है। इसके अलावा  27 नए मेडिकल कॉलेज भी तैयार किए जा रहे हैं। देश भर में सड़कों का जाल बिछाया जा रहा है जो यूपी से होकर गुजर रहे हैं। 

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed