फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Rampur: Bike riding couple died in road accident, dumper crushed both of them on highway

Rampur: सड़क हादसे में बाइक सवार दंपती की मौत, डंपर ने हाईवे पर दोनों को रौंदा, परिजनों में कोहराम

Thu, 28 Mar 2024 11:32 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर Published by: विमल शर्मा Updated Thu, 28 Mar 2024 11:32 AM IST
सार

रामपुर निवासी दंपती की बाइक में तेज रफ्तार डंपर में टक्कर मार दी। इसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों ने उपचार के दौरान बरेली के अस्पताल में दम तोड़ दिया। 

विज्ञापन
Rampur: Bike riding couple died in road accident, dumper crushed both of them on highway
रामपुर निवासी दंपती ने हादसे में गवाई जान - फोटो : संवाद

विस्तार

खुजरिया क्षेत्र के कनकपुर गांव निवासी संपतराम वाल्मीकि पत्नी रामवती के साथ बाइक से घर जा रहे थे। सहोड़ा गांव के पास डंपर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में दंपती की मौके पर ही मौत हो गई। खजुरिया थाने के चौकीदार कनकपुर गांव निवासी संपतराम वाल्मीकि अपनी पत्नी रामवती देवी के साथ बरेली में साले से होली मिलने गए थे।

विज्ञापन


वह होली मिलकर देर रात अपने घर कनकपुर आ रहे थे। रास्ते में जिला बरेली थाना शीशगढ़ के सहोड़ा गांव में स्थित आरा मशीन के पास हाईवे पर तेज गति से आ रहे डंपर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। इसमें वह घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों ने एंबुलेंस को फोन कर घायलों को राजश्री अस्पताल भिजवाया।
विज्ञापन


डॉक्टरों ने जब घायल दंपती को देखा तब तक संपतराम की मौत हो चुकी थी। गंभीर घायल रामवती को बरेली के राधिका अस्पताल रेफर कर दिया। परिजनों के अनुसार उपचार के दौरान एक घंटे बाद उसकी भी मौत हो गई। परिजन संपतराम के शव को रात में ही घर ले आए। रामवती का शव दोपहर तक घर नहीं आया। दंपती के दो पुत्र व दो पुत्री हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed