फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Rampur: Begum Nurbano elected member of Shia Central Waqf Board

रामपुर: बेगम नूरबानो शिया सेंट्रल वक्फ बोर्ड की सदस्य निर्वाचित

Wed, 21 Apr 2021 05:19 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर Published by: विक्रांत चतुर्वेदी Updated Wed, 21 Apr 2021 05:19 PM IST
सार

  • पूर्व सांसद के मुकाबले किसी ने नहीं किया नामांकन 
  • शिया सेंट्रल वक्फ बोर्ड के पुर्नगठन की कवायद शुरू

विज्ञापन
Rampur: Begum Nurbano elected member of Shia Central Waqf Board
बेगम नूरबानो शिया सेंट्रल वक्फ बोर्ड की सदस्य निर्वाचित - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पूर्व सांसद बेगम नूरबानो उत्तर प्रदेश शिया सेंट्रल वक्फ बोर्ड की सदस्य निर्वाचित हुई हैं। उनके मुकाबले किसी ने नामांकन नहीं किया और उन्हें निर्विरोध सदस्य चुना गया है। नूर महल में बुधवार को पूर्व मंत्री नवाब काजिम अली खां उर्फ नवेद मियां, बेगम यासीन अली खां उर्फ शाहबानो और नवाबजादा हैदर अली खां उर्फ हमजा मियां ने बेगम नूरबानो को मुबारकबाद दी।

विज्ञापन


पूर्व मंत्री नवेद मियां के पीआरओ काशिफ खां ने बताया कि उत्तर प्रदेश शिया सेंट्रल वक्फ बोर्ड के पुर्नगठन की कवायद शुरू हो गई है। मुतवल्ली कोटे से शिया वक्फ बोर्ड के सदस्य के लिए वसीम रिजवी और सैय्यद फैजी चुने गए हैं। इनके अलावा सांसद कोटे से रामपुर  की पूर्व सांसद बेगम नूरबानो निर्विरोध निर्वाचित हुई हैं। 
विज्ञापन


बेगम नूरबानो ने अकेले ही नामांकन किया था, इसलिए वह निर्विरोध चुनी गईं। इसके अलावा अभी एक और संसदीय कोटे से सदस्य चुना जाना है। वहीं, विधानमंडल के भी दो सदस्य का चुनाव होना है। ऐसे में बोर्ड का पुर्नगठन करने के लिए प्रदेश सरकार को बाकी सदस्यों के नाम मनोनीत करने होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उत्तर प्रदेश में शिया वक्फ बोर्ड की 8 हजार से ज्यादा संपत्तियां हैं, जिसक देखरेख मुतवल्ली (ट्रस्टी) के माध्यम से की जाती है। इतना ही नहीं इन वक्फ संपत्तियों की कीमत तकरीबन 75 लाख करोड़ रुपये से भी अधिक बैठती है। यही वजह है कि शिया वक्फ बोर्ड के चेयरमैन के पद को लेकर हमेशा से जबरदस्त मुकाबला होता रहा है।


उन्होंने बताया कि पूर्व मंत्री नवेद मियां शाही औकाफ के मुतवल्ली हैं और उत्तर प्रदेश में शिया वक्फ बोर्ड के सदस्य रहे हैं। बेगम नूरबानो के सदस्य निर्वाचित होने पर परिवार ने खुशी ज़ाहिर की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed