{"_id":"693516e29bad280daf0d1c87","slug":"rampur-arto-chased-mining-vehicles-an-out-of-control-dumper-truck-collided-with-a-car-killing-two-young-men-2025-12-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur: एआरटीओ ने खनन वाहनों का किया पीछा, बचने के लिए बेकाबू डंपर ने कार को मारी टक्कर, दो युवकों की माैत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur: एआरटीओ ने खनन वाहनों का किया पीछा, बचने के लिए बेकाबू डंपर ने कार को मारी टक्कर, दो युवकों की माैत
Sun, 07 Dec 2025 11:26 AM IST
विमल शर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, टांडा(रामपुर)
संवाद न्यूज एजेंसी, टांडा(रामपुर)
Published by: विमल शर्मा
Updated Sun, 07 Dec 2025 11:26 AM IST
सार
एआरटीओ की चेकिंग से बचने के लिए खनन से लदे वाहन को चालक ने तेज गति से दाैड़ा दिया। बेकाबू होने पर उसने दिशा में चल रही कार को जोरदार टक्कर मार दी। इसमें दो युवकों की माैत जबकि तीसरा गंभीर रूप से जख्मी हो गया। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन
हादसे में जान गंवाने वाले शाहनूर और असद
- फोटो : संवाद
विस्तार
दढ़ियाल क्षेत्र में एआरटीओ की ओर से खनन वाहनों की चेकिंग के दौरान पैदा हुई अफरा-तफरी ने हादसे का रूप ले लिया। चेकिंग से बचने के लिए खनन से लदा डंपर बेकाबू होकर दूसरी दिशा में जा रही टैक्सी में जा टकराया। इस हादसे में टैक्सी चालक असद (24) की मौके पर ही जबकि शाहनूर (24) ने अस्पताल में दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
इसके अलावा मुस्तकीम को भी गंभी चोटें आईं हैं। उसका इलाज चल रहा है। तीनों ही युवक नगर के मोहल्ला टंडोला के निवासी है। बताया गया कि शाहनूर चार भाइयों में से एक था और केरल में बाल काटने का कार्य करता था। उसका बड़ा भाई शाहनवाज सऊदी अरब में इसी पेशे से जुड़ा है।
विज्ञापन
वहीं असद तीन भाइयों में सबसे बड़ा था और टैक्सी चलाकर परिवार का भरण-पोषण करता था। उसके पिता और भाई सऊदी अरब में ड्राइवर है। हादसे के बाद दोनों परिवारों में कोहराम मचा हुआ है। परिजनों और मोहल्लेवासियों का कहना है कि एआरटीओ की चेकिंग चलते ही चालक तेज रफ्तार में खनन से लदे वाहनों को दाैड़ाने लगे।
विज्ञापन
एआरटीओ के पीछा किए जाने से हालात और बिगड़ गए। इसका खामियाजा दो परिवारों को भुगतना पड़ा। परिजनों में हादसे के लिए जिम्मेदार प्रशासनिक लापरवाही को बताया। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
परिजनों की ओर से खनन वाहन चालक और चेकिंग के दौरान की गई कार्रवाई को लेकर जांच की मांग की जा रही है। पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। एक ही मोहल्ले के दो युवकों की मौत और एक युवक के घायल होने से पूरे मोहल्ले में कोहराम मचा हुआ है।