{"_id":"690092f40bb183e04a0b962d","slug":"rampur-an-eight-year-old-boy-was-crushed-by-a-speeding-dumper-villagers-erupted-in-anger-2025-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामपुर: तेज रफ्तार डंपर ने आठ साल बच्चे को रौंदा, माैत के बाद ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, जाम लगा.. वाहन तोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामपुर: तेज रफ्तार डंपर ने आठ साल बच्चे को रौंदा, माैत के बाद ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, जाम लगा.. वाहन तोड़ा
Tue, 28 Oct 2025 03:25 PM IST
विमल शर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, टांडा (रामपुर)
संवाद न्यूज एजेंसी, टांडा (रामपुर)
Published by: विमल शर्मा
Updated Tue, 28 Oct 2025 03:25 PM IST
सार
रामपुर में अवैध खनन से भरे तेज रफ्तार डंपर ने घर के बाहर खेल रहे आठ वर्षीय अर्श को कुचल दिया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने डंपर में तोड़फोड़ की और शव को सड़क पर रखकर जाम लगा दिया।
विज्ञापन
डंपर से कुचलकर अर्श की चली गई जान
- फोटो : संवाद
विस्तार
थाना टांडा क्षेत्र के ग्राम यूसुफ नगर में घर के बाहर खेल रहे आठ वर्षीय बच्चे को तेज रफ्तार डंपर ने कुचल दिया। इससे बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने डंपर में तोड़फोड़ की और शव को सड़क पर रखकर जाम लगा दिया।
विज्ञापन
ग्राम यूसुफ नगर निवासी आठ वर्षीय अर्श कक्षा तीन का छात्र था। मंगलवार दोपहर वह घर के बाहर खेल रहा था। इसी दौरान अवैध खनन से भरा तेज रफ्तार डंपर गांव के संकरे मार्ग से गुजर रहा था। चालक ने नियंत्रण खो दिया और डंपर सीधे अर्श के ऊपर चढ़ गया।
विज्ञापन
इससे बच्चे ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। अर्श के पिता दिल्ली में मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। घर में उसकी मां और दो वर्षीय छोटी बहन है। बेटे की मौत की खबर सुनते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। हादसे के बाद ग्रामीणों में जबरदस्त आक्रोश फैल गया।
विज्ञापन
उन्होंने डंपर में तोड़फोड़ की और अर्श का शव सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। ग्रामीणों ने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कार्रवाई की मांग की। कोतवाली प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने ग्रामीणों को समझाने की कोशिश की, लेकिन वह सड़क पर डटे रहे।
काफी देर बाद अधिकारियों के आश्वासन पर ग्रामीण शांत हुए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि टांडा कस्बे में सुबह आठ से शाम आठ बजे तक भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक है।
बावजूद अवैध खनन से लदे ट्रक और डंपर गांव के बीच से तेज रफ्तार में गुजरते हैं। उन्होंने इस मार्ग पर भारी वाहनों की आवाजाही पर पूरी तरह रोक लगाने और जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।