फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Rampur: After the death of three students, the village stoves were not lit, silence prevailed in streets

Rampur: तीन छात्रों की मौत के बाद गांव में नहीं जले चूल्हे, गलियों में पसरा सन्नाटा, आंसुओं में डूबे परिजन

Wed, 25 Feb 2026 08:37 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर Published by: विमल शर्मा Updated Wed, 25 Feb 2026 08:37 PM IST
सार

रामपुर के टांडा-दढ़ियाल मार्ग पर हुए हादसे में तीन छात्रों की मौत से गांव में मातम पसरा है। सभी छात्र यूपी बोर्ड की परीक्षा देने जा रहे थे। तभी उनकी बाइक ट्रैक्टर से टक्कर हो गई। 

विज्ञापन
Rampur: After the death of three students, the village stoves were not lit, silence prevailed in streets
रामपुर जिले में हुए हादसे में जान गंवाने वाले छात्र - फोटो : संवाद

विस्तार

हादसे में तीन छात्रों की मौत के बाद मृतकों के घर व आसपास क्षेत्र में शोक का माहौल छाया रहा। परिवारों में सन्नाटा पसरा है, चूल्हे नहीं जले और परिजन आंसुओं में डूबे नजर आए। वहीं, मामले में अब तक कोई तहरीर नहीं दी गई है। सोमवार सुबह करीब आठ बजे टांडा-दढ़ियाल मुख्य मार्ग पर सरकथल के पास क्षत्रिय कुलभूषण इंटर कॉलेज के सामने यह दर्दनाक हादसा हुआ।

विज्ञापन


फत्तावाला गांव निवासी 15 वर्षीय मनु चौहान, 17 वर्षीय विनय शर्मा, 16 वर्षीय विनीत सिंह और मुरादाबाद के मझोला क्षेत्र के अरुण सैनी एक ही बाइक पर सवार होकर दढ़ियाल से करीब 13 किमी दूर सनराइज इंटर कॉलेज टांडा में यूपी बोर्ड हाईस्कूल की अंग्रेजी विषय की परीक्षा देने निकले थे।
विज्ञापन


अरुण सैनी फत्तावाला में मामा मुकुल उर्फ गुड्डू के घर रहकर पढ़ाई कर रहा था। टक्कर इतनी भीषण थी कि मनु और अरुण की मौके पर ही मौत हो गई। विनय और विनीत को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया। वहां उपचार के दौरान विनय की भी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


घायल विनीत का इलाज उत्तराखंड में काशीपुर के हॉस्पिटल में जारी है, उसकी हालत अभी नाजुक बताई जा रही है। पुलिस ने ट्रैक्टर चालक को हिरासत में ले लिया है और जांच कर रही है। मृतकों के घरों में परिजन रो-रोकर बेसुध हो रहे हैं। विनय के पिता पुष्पेंद्र और ताऊ रमेश चंद्र शर्मा बेटे को याद कर टूट रहे हैं।

 वहीं मनु के दादा रामोतार चौहान पोते की बातें याद करके बिलख रहे हैं। मनु की मां गुड़िया, पिता अमित और बहन तनु भी शोक में डूबे हैं। चौकी प्रभारी प्रशांत कुमार ने बताया कि अभी किसी भी पीड़ित परिजन की ओर से कोई प्रार्थनापत्र नहीं आया है, पीड़ित परिजनों से लगातार संपर्क जारी है। 

छात्रों की मौत के बाद कॉलेज में शोक सभा
तीन छात्रों की मौत के बाद मंगलवार को ग्राम सीकमपुर स्थित कॉलेज में शोक सभा आयोजित कर मृतकों को श्रद्धांजलि दी गई। विद्यालय प्रबंधन, अभिभावकों और छात्र-छात्राओं ने दो मिनट का मौन रखकर मृतकों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। शोक सभा के बाद विद्यालय प्रबंधक संजीव चौहान ने उपस्थित लोगों को यातायात नियमों के पालन का संदेश दिया।

प्रधानाचार्य हरकेश सिंह ने फत्तावाला गांव पहुंचकर विनय व मनु के परिजनों से मुलाकात की और उन्हें ढांढस बंधाया। वहीं, प्रबंधक संजीव चौहान ने काशीपुर के अस्पताल पहुंचकर उपचाराधीन छात्र विनीत चौहान का हालचाल जाना। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed