{"_id":"65167c9f762484caa5076106","slug":"rampur-accused-who-went-hospital-for-medical-treatment-escaped-from-custody-panic-among-police-personnel-2023-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामपुर: मेडिकल कराने अस्पताल गया आरोपी पुलिस हिरासत से फरार, चौकी में तैनात कर्मियों में मचा हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामपुर: मेडिकल कराने अस्पताल गया आरोपी पुलिस हिरासत से फरार, चौकी में तैनात कर्मियों में मचा हड़कंप
Fri, 29 Sep 2023 01:00 PM IST
विमल शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
Published by: विमल शर्मा
Updated Fri, 29 Sep 2023 01:00 PM IST
सार
दुकानदार से मारपीट करने के तीन आरोपियों को पुलिस मेडिकल कराने के लिए अस्पताल ले गई थी। इस बीच जिप्सी रुकते ही एक आरोपी ने दौड़ लगा दी। पुलिस कर्मियों ने उसका पीछा किया लेकिन वह लापता हो गया।
विज्ञापन
रामपुर की मिलक कोतवाली
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
मिलक में दुकानदार के साथ मारपीट के मामले में तीन आरोपियों में एक आरोपी पुलिस हिरासत से भाग निकला। उसे पुलिस कर्मी मेडिकल करवाने के लिए अस्पताल ले जा रहे थे। क्षेत्र के रठौण्डा चौराहे पर स्थित शराब की दुकान के पास अंडे बेचने वाले की दुकान है।
विज्ञापन
वीरवार रात नशे में कुछ युवकों ने उसके साथ गाली गलौच कर मारपीटर कर दी। इससे हंगामा खड़ा हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस तीनों आरोपियों को चौकी ले गई। इसके बाद आरोपियों के गांव से उनके परिजन भी चौकी पहुंच गए। अपर पुलिस अधीक्षक संसार सिंह ने मामले में चौकी इंचार्ज को विधिक कार्रवाई करने को कहा।
विज्ञापन
हिरासत में लिए गए तीनों व्यक्तियों को मिलक कोतवाली लाया गया। रात में मेडिकल कराने के लिए तीनों को जिप्सी में बैठाकर पुलिस सामुदायिक स्वास्थ्य केंद ले गई। अस्पताल में जिप्सी रुकते ही एक आरोपी ने दौड़ लगा दी।
विज्ञापन
पुलिस कर्मियों ने उसका काफी दूर तक पीछा किया लेकिन उसे पकड़ नहीं पाए। पुलिस हिरासत से भागने की सूचना के बाद पुलिस में हड़कंप मच गया। पूरी रात आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस जूझती रही। शुक्रवार को भी उसकी तलाश की जा रही है।