फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   rampur abdullah azam two friends arrested in gangster act reward of 25 thousand

रामपुर: अब्दुल्ला आजम के दो दोस्तों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे में थे वांछित

Thu, 06 Apr 2023 05:19 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Thu, 06 Apr 2023 05:19 PM IST
सार

इन दोनों मुकदमों सहित अन्य कई मुकदमों को आधार बनाकर शहर कोतवाली पुलिस ने अब्दुल्ला के दोस्तों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट में 22 फरवरी 2022 को रिपोर्ट दर्ज की थी।

विज्ञापन
rampur abdullah azam two friends arrested in gangster act reward of 25 thousand
अब्दुल्लाह आजम के दोस्त गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सपा के पूर्व विधायक अब्दुल्ला आजम के दो दोस्तों अनवार हुसैन और सालिम को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इन दोनों के समेत चार पर पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट में कार्रवाई की थी, जिसमें ये वांछित चल रहे थे। पुलिस ने चारों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया था।

विज्ञापन


अब्दुल्ला आजम के दोस्त अनवार और सालिम का पिछले साल जुआ खेलते वीडियो वायरल हुआ था। 16 जुलाई 2022 को पुलिस ने इस मामले में सिविल लाइंस कोतवाली में प्राथमिकी दर्ज की थी।19 सितंबर 2022 को पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। दोनों से पूछताछ के बाद पुलिस ने जौहर यूनिवर्सिटी से नगर पालिका की सफाई मशीन बरामद की थी। शहर कोतवाली की पुलिस ने इस मामले में आजम खां, अब्दुल्ला आजम, अजहर खां, अनवार और सालिम सहित अन्य कई के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी।
विज्ञापन


इन दोनों मुकदमों सहित अन्य कई मुकदमों को आधार बनाकर शहर कोतवाली पुलिस ने अब्दुल्ला के दोस्तों के खिलाफ गैंगस्टर एक्ट में 22 फरवरी 2022 को रिपोर्ट दर्ज की थी। इस मुकदमे में अनवार, सालिम, तालिब और गौतमबुद्धनगर जिले के थाना नालिज पार्क तीन के ग्राम तुगलपुर निवाासी प्रदीप कुमार को नामजद किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


गैंगस्टर के मुकदमे में पुलिस को इन चारों की तलाश थी, लेकिन चारों लापता चल रहे थे। इसके बाद पुलिस ने अनवार, सालिम, तालिब और प्रदीप पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। एसपी अशोक कुमार शुक्ला ने बताया कि गंज थाना की पुलिस ने बृहस्पतिवार को बरेली गेट के पास अनवार हुसैन और तालिब को गिरफ्तार कर लिया है। उन्होंने बताया कि अनवार हुसैन नौ और सालिम पर छह मुकदमे दर्ज हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed