{"_id":"62a62638315d045e620090a4","slug":"rampur-abdullah-azam-alleges-atmosphere-of-hatred-and-panic-is-being-created-in-the-country","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur: अब्दुल्ला आजम ने लगाया आरोप- मुल्क में बनाया जा रहा नफरत और दहशत का माहौल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur: अब्दुल्ला आजम ने लगाया आरोप- मुल्क में बनाया जा रहा नफरत और दहशत का माहौल
Sun, 12 Jun 2022 11:15 PM IST
अनुराग सक्सेना
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Published by: अनुराग सक्सेना
Updated Sun, 12 Jun 2022 11:15 PM IST
सार
बिलासपुर क्षेत्र में एक सभा में अब्दुल्ला आजम ने कहा कि इस चुनाव में बहुत कुछ सोचना होगा। भाई को भाई से लड़ाया जा रहा है। जिस तरह से पुलिस की ज्यादतियां मुरादाबाद, सहारनपुर और इलाहाबाद (प्रयागराज) में सामने आई हैं। ये तस्वीरें सच बताया करेंगी।
विज्ञापन
अब्दुल्ला आजम
- फोटो : अमर उजाला- फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सपा के वरिष्ठ नेता आजम खां के पुत्र एवं स्वार से सपा विधायक अब्दुल्ला आजम खां ने कहा कि मुल्क में नफरत और दहशत का माहौल बनाया जा रहा है। यह (रामपुर लोकसभा उपचुनाव) चुनाव ये भी तय करेगा कि आप उसके कितने खिलाफ हैं। इस आह्वान के साथ उन्होंने रामपुर लोकसभा सीट के उप चुनाव में सपा प्रत्याशी के समर्थन में वोट की अपील की।
विज्ञापन
बिलासपुर क्षेत्र में एक सभा में अब्दुल्ला आजम ने कहा कि इस चुनाव में बहुत कुछ सोचना होगा। जो हालात मुल्क के हैं, आपके सूबे के हैं, नफरत और दहशत का माहौल बनाया जा रहा है। भाई को भाई से लड़ाया जा रहा है। जिस तरह से पुलिस की ज्यादतियां मुरादाबाद, सहारनपुर और इलाहाबाद (प्रयागराज) में सामने आई हैं, वो इंसानियत के चेहरे पर ऐसा बदनुमा दाग है, जिसकी तस्वीरें दुनिया के रहने तक रहेंगी। ये तस्वीरें सच बताया करेंगी। उन्होंने कहा कि सिर्फ लोगों का नाम, हुलिया देखकर जानवरों से बदत्तर तरीके से मारा जाने लगा है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि हम जिम्मेदारी से कहते हैं कि इस देश में रहने वाला कोई धार्मिक व्यक्ति, कोई अच्छा मुसलमान, कोई अच्छा हिंदू, सिख, ईसाई कभी किसी दूसरे मजहब का अपमान नहीं कर सकता। ऐसे लोग जो दूसरों के मजहब का मजाक उड़ाएं, अपमान करें, वो मेरे और आपके नहीं, बल्कि वो उस गुलदस्ते के दुश्मन हैं, जो गुलदस्ता गुजरी हुई नस्लें हमें देकर गई हैं। ऐसे लोग जो मजहब के नाम पर आपको लड़ाना चाहते हैं, उनको हराना है। उस सोच को हराना है।
विज्ञापन