{"_id":"69576c79237d33c89d0706c0","slug":"rampur-a-young-man-died-in-a-road-accident-he-had-been-married-just-14-months-ago-2026-01-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur: सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की जान गई, 14 माह पहले हुई थी शादी, ट्रक ने मारी टक्कर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur: सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की जान गई, 14 माह पहले हुई थी शादी, ट्रक ने मारी टक्कर
Fri, 02 Jan 2026 12:28 PM IST
विमल शर्मा
संवाद न्यूज एजेंसी, टांडा( रामपुर)
संवाद न्यूज एजेंसी, टांडा( रामपुर)
Published by: विमल शर्मा
Updated Fri, 02 Jan 2026 12:28 PM IST
सार
रामपुर जिले में हुए सड़क हादसे में एक युवक की जान चली गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन
सड़क हादसे में इरशाद की जान गई
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
टांडा क्षेत्र में देर रात हुए सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। हादसा टांडा–दढ़ियाल मार्ग पर नगर के निकटवर्ती गांव मोहनपुरा के पास हुआ। ग्राम सुल्तानपुर पट्टी से लौट रहे ग्राम सेडू का मझरा निवासी इरशाद (25) मोहनपुरा के पास सड़क किनारे बाइक रोककर उतरा था।
विज्ञापन
इसी दौरान दढ़ियाल की ओर से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उसे टक्कर मार दी। इसमें इरशाद की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र टांडा भेजा।
विज्ञापन
युवक की मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। इरशाद तीन भाई-बहनों में दूसरे नंबर का था। उसके पिता राइस मिल में काम करते हैं। बताया गया कि इरशाद की शादी करीब 14 माह पहले ही हुई थी। हादसे से परिवार की खुशियां अचानक मातम में बदल गईं।
विज्ञापन
पुलिस ने दुर्घटना में शामिल ट्रक को कब्जे में लेकर मंडी समिति परिसर में खड़ा करा दिया है। मामले की जांच की जा रही है। टांडा–दढ़ियाल मार्ग पर लगातार हो रहे सड़क हादसों को लेकर स्थानीय लोगों में रोष है।
उन्होंने बताया कि यातायात नियमों की अनदेखी के कारण आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। प्रशासन से नियमित चेकिंग और गश्त बढ़ाने की मांग की है।