फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Rampur 21 year later father son duo meet at railway station went into tears and past dreams

रामपुर: 21 साल के बाद पिता-पुत्र का रेलवे स्टेशन पर हुआ मिलन, गले मिलकर रो पड़े दोनों, एक-दूसरे से पूछी ये बात

Sat, 04 Feb 2023 01:59 PM IST
पूजा त्रिपाठी अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Sat, 04 Feb 2023 01:59 PM IST
सार

जीशान उस वक्त छोटा था। उसे उम्मीद थी कि उसके पिता जरूर मिलेंगे। इसी इंतजार में 21 साल का लंबा वक्त बीत गया। जीशान की मां अपने पति की राह देखते-देखते दुनिया छोड़ गईं।

विज्ञापन
Rampur 21 year later father son duo meet at railway station went into tears and past dreams
पिता पुत्र 21 साल बाद मिले - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यह वाकया किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है। एक बेटा जो अपने पिता की एक झलक पाने के लिए 21 साल से इंतजार कर था, उसकी मुराद जबलपुर रेलवे स्टेशन पर पूरी हो गई। पिता-पुत्र की जबलपुर के रेलवे स्टेशन पर मुलाकात हुई। दोनों एक-दूसरे के गले लगकर फूट-फूटकर रोए। यह दृश्य देखकर रेलवे स्टेशन पर मौजूद लोगों की आंखें भी नम हो गईं।

विज्ञापन


लगभग 21 साल पहले रामपुर के यामीन मोहम्मद की अपनी पत्नी और सास से किसी बात को लेकर अनबन हो गई थी। इसके बाद वो घर छोड़कर चले गए थे। वो कहां चले गए इसकी किसी को खबर नहीं थी। किसी ने कहा कि मुंबई चले गए हैं तो किसी ने कहा दुबई में हैं।
विज्ञापन


यामीन का बेटा जीशान उस वक्त छोटा था। उसे उम्मीद थी कि उसके पिता जरूर मिलेंगे। इसी इंतजार में 21 साल का लंबा वक्त बीत गया। जीशान की मां अपने पति की राह देखते-देखते दुनिया छोड़ गईं। जीशान इस बात का पता लगाने में लगे रहे कि उनके पिता कहां हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

दिसंबर माह में उनको पता चला कि उनके पिता जबलपुर में हैं। इसके बाद फोन पर उन्होंने अपने पिता से बात की। दोनों ने वादा किया था कि जल्द मिलेंगे। इसके बाद जीशान अपने पिता से मिलने के लिए जबलपुर के लिए रवाना हुए।

02 फरवरी को जबलपुर रेलवे स्टेशन पर जब जीशान ट्रेन से उतरे तो उनके पिता वहां पर उनका इंतजार कर रहे थे। दोनों एक-दूसरे के गले लगकर फूट-फूटकर रोए। यामीन मोहम्मद ने अपने बेटे को देखकर कहा अरे मेरा बेटा कितना बड़ा हो गया है।

वहीं जीशान ने कहा कि अब्बू आप तो काफी कमजोर हो गए हो क्योंकि जीशान की आंखों में अपने पिता की 21 साल पहले की छवि थी। इसके बाद पिता-पुत्र ने पिछले 21 सालों की बातों को साझा किया। इसके बाद जीशान वहां से लौट आए। उनका कहना है कि उनके वालिद ने वादा किया है कि वो अपनी बेटियों से मिलने जल्द ही रामपुर आएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed