फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Ramganga bridge closed: Distance from Rampur to Moradabad increased by 10 km, passengers pay 13 rupees extra

रामगंगा पुल बंद: रामपुर से 10 किमी बढ़ गई मुरादाबाद की दूरी, यात्रियों को देने पड़ रहे 13 रुपये अतिरिक्त

Thu, 06 Feb 2025 12:10 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर Published by: विमल शर्मा Updated Thu, 06 Feb 2025 12:10 PM IST
सार

रामगंगा पुल बंद होने के बाद रामपुर से मुरादाबाद की दूरी 10 किमी बढ़ गई है। दूरी बढ़ने पर रोडवेज बस का किराया 54 रुपये से बढ़ाकर 67 रुपये कर दिया गया। यात्रियों को ज्यादा दूरी तय करने के साथ जेब पर भी बोझ पड़ रहा है।

विज्ञापन
Ramganga bridge closed: Distance from Rampur to Moradabad increased by 10 km, passengers pay 13 rupees extra
डिवाइडर लगातार बंद किया गया रास्ता - फोटो : संवाद

विस्तार

रामगंगा पुल बंद होने की वजह से रामपुर के यात्रियों को 10 किमी की अतिरिक्त दूरी तय कर मुरादाबाद पहुंचना पड़ रहा है। 10 किमी दूरी बढ़ने पर रोडवेज बसों के किराये में 13 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। ऐसे में यात्रियों की जेब भी ढीली हो रही है। मुरादाबाद में रामगंगा पुल बंद होने के कारण रामपुर की तरफ से मुरादाबाद, मेरठ, हरिद्वार जाने वाली रोडवेज बसें बाईपास से होकर गुजर रही हैं।

विज्ञापन


यहां से मुरादाबाद में सीधे एमडीए कार्यालय के पास बनाए गए अस्थायी बस अड़्डे पर रुकेंगी और यहां से यात्री को लेकर वापस भी इसी रूट से होगी। पहले रामपुर से मुरादाबाद जाने के लिए 29 किमी की दूरी तय करनी पड़ती थी, लेकिन रामगंगा पुल बंद होने के बाद अब 39 किलोमीटर तक घूमकर जाना पड़ रहा है।
विज्ञापन


10 किलोमीटर की दूरी बढ़ने पर रामपुर डिपो ने रोडवेज बसों के किराये में 13 रुपये की बढ़ोतरी की है। पहले रामपुर से मुरादाबाद का किराया 54 रुपये था, जो अब 67 रुपये कर दिया गया है। यात्रियों को लंबी दूरी तय करने के साथ ही जेब भी ढीली करनी पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रामपुर से 10 किमी ज्यादा घूमकर बाईपास से होकर बसें गुजर रही हैं। इसमें अतिरिक्त सफर के लिए किराया बढ़ाया गया है। स्थितियां सामान्य होने के बाद पहले वाले किराए के साथ बसें गुजरने लगेंगी। -महेंद्र कुमार, एआरएम, रामपुर

Trending Videos

किराये में बदलाव – रामपुर से मुरादाबाद 

स्थान किमी किराया
पहले 29 किमी ₹54
अब 39 किमी ₹67
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed