{"_id":"5bc0f23fbdec2269565716d2","slug":"rambarat-in-sahbad-of-rampur","type":"story","status":"publish","title_hn":"धूमधाम से निकाली गई भगवान राम की बारात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धूमधाम से निकाली गई भगवान राम की बारात
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर
Updated Sat, 13 Oct 2018 12:43 AM IST
विज्ञापन
श्रीराम बारात में शामिल कलाकार और अन्य लोग।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सनातन धर्म श्रीरामलीला सभा के तत्वाधान में शुक्रवार की शाम को मर्यादा पुरुषोंत्तम भगवान श्रीराम की बारात गाजे बाजे के साथ धूमधाम से निकाली गई। बारात का अनेक स्थानों पर पुष्प वर्षा के साथ जोरदार स्वागत किया गया। बारात में शामिल झांकियों ने लोगों का मन मोह लिया।
नगर में शुक्रवार की शाम को अस्थल ठाकुरद्वारा मंदिर से रामबारात का शुभारंभ किया गया। रामबारात का ब्लाक प्रमुख जगपाल सिंह यादव ने फीता काटकर शुभारंभ किया। बारात में सबसे आगे बैंड बाजे वाले धार्मिक धुनें पेश कर रहे थे। बाजों के पीछे रथ पर भगवान राम अपने भाइयों के साथ विराजमान थे।
बारात में विष्णु लक्ष्मी जी शनिदेव, गंगा माता, राजा दशरथ, गुरु वशिष्ठ, महर्षि विश्वामित्र और नवदुर्गा की संदेश देने वाली झांकिया शामिल थीं। कई स्थानों पर पुष्प वर्षा के साथ राम बारात का जोरदार स्वागत किया गया। राम बारात मेन मार्केट में होती हुई रामलीला मैदान पहुंची। जहां माता सीता ने प्रभु के गले में वर माला पहनाई।
विज्ञापन
बारात में रामलीला सभा के अध्यक्ष श्यामकुमार शर्मा, देवेंद्र अग्रवाल, केशव गुप्ता, मुकेशचंद्र गुप्ता, मुन्ना लाल बरनवाल, दुर्गा प्रसाद वालमीकि ,भूकनलाल, वेदप्रकाश चंद्रवंशी, ब्रजमोहन शर्मा, सुरेश गुप्ता और विजय शर्मा आदि मौजूद रहे। राम बारात में सुरक्षा की दृष्टि से एसडीएम घनश्याम त्रिपाठी कोतवाली प्रभारी सुशील कुमार वर्मा भी भारी पुलिस बल के साथ मौजूद रहे।