{"_id":"611ff7738ebc3e6ee339fe90","slug":"rajeev-gandhi-jayanti-celebrated-rampur-news-mbd39988344","type":"story","status":"publish","title_hn":"राजीव गांधी के सपनों को साकार करें कार्यकर्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राजीव गांधी के सपनों को साकार करें कार्यकर्ता
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर। कांग्रेसियों ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती पर उन्हें याद किया। पूर्व प्रधानमंत्री के सपनों का उन्नत भारत बनाने का कार्यकर्ताओं से आह्वान किया।
शुक्रवार को पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती मनाई गई। जयंती समारोह में पूर्व प्रधानमंत्री के चित्र पर माल्यार्पण किया। धमोरा में हुए जयंती समारोह में महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष स्वपनिल शर्मा ने कहा कि भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने देश को 21 वीं सदी का भारत बनाया। उन्होंने विज्ञान, टेक्नॉलाजी के क्षेत्र में देश को अग्रणी बना दिया। पूर्व प्रधानमंत्री के आधुनिक भारत बनाने के सपने को साकार करने के लिए कार्यकर्ता आगे आएं। बने। उन्होंने कहा कि आज जिस देश में हम सांस ले रहे हैं। जिस आधुनिक भारत का लोहा आज पूरी दुनिया मान रही है। जिस भारत पर आज पूरी दुनिया की नजरें इनायत हैं। जिसे कल का विश्वशक्ति माना जा रहा है और कहा जा रहा है कि एक बार फिर भारत पूरे विश्व को एक नई राह दिखाएगा, यह पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की ही देन है। कार्यक्रम को जिलाध्यक्ष धर्मेन्द्र देव गुप्ता, जिला प्रभारी असलम चौधरी ने भी संबोधित किया। अमित कुमार, दमोदर सिंह,सरफराज अहमद, दुर्गेश मौर्या,जगदीश अवस्थी, महेन्द्र यदुवंशी, डॉक्टर जफर खां आदि मौजूद रहे। जिला कार्यालय पर भी पूर्व प्रधानमंत्री की जयंती पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। जयंती को सद्भावना दिवस के रूप में मनाया गया। मामून शाह खां समेत अनेक कार्यकर्ता इस मौके पर मौजूद रहे।
वहीं, अखिल भारतीय राहुल गांधी ब्रिगेड की ओर से मोहल्ला मस्जिद दरोगा महबूब जान में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की जयंती मनाई। पूर्व प्रधानमंत्री के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। प्रदेश सचिव सैयद विक्की मियां ने कहा कि राजीव गांधी एक दूरदर्शी सोच रखते थे। पूर्व प्रधानमंत्री आज के युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत हैं।