फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   rain will come tomorrowo

सोमवार को नहीं, मंगलवार को हो सकती है बारिश

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jun 2022 01:12 AM IST
विज्ञापन
rain will come tomorrowo
रामपुर। अभी बारिश के लिए थोड़ा इंतजार करना पड़ेगा। सोमवार को बारिश होने की संभावना कम है। मंगलवार को फिर मध्यम बारिश हो सकती है। रविवार को आसमान में दिनभर बादल तो छाए रहे, लेकिन बारिश नहीं हुई। हालांकि, दिनभर बादल छाए रहने से गर्मी से कुछ राहत मिल सकी।
विज्ञापन

शनिवार को हल्की बारिश के बाद रविवार को भी बारिश होने की संभावना थी। शनिवार की रात से ही आसमान में घने बादल छा गए थे। रविवार को भी दिनभर घने बादल छाए रहे, लेकिन बारिश नहीं हुई। लोग दिनभर बारिश होने की उम्मीद करते रहे। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार सोमवार को बारिश होने की संभावना नहीं है। सोमवार को आसमान में कभी धूप निकलेगी तो कभी बादल छाए रहेंगे। मंगलवार को एक बार फिर से मौसम का मिजाज बदलेगा और मध्यम बारिश होने की संभावना है। शनिवार को अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहा। रविवार को भी अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस रहा। सोमवार को अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed