फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   rain will come on friday

शुक्रवार से बारिश के आसार, तीन दिन और बेहाल करेगी गर्मी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 05 Jul 2021 11:30 PM IST
विज्ञापन
rain will come on friday
रामपुर। भीषण गर्मीऔर उमस झेल रहे लोगों को अभी तीन दिन तक राहत मिलने की उम्मीद कम है। मौसम पूर्वानुमान के अनुसार जिले में 9 जुलाई से लगातार बारिश पड़ने की संभावना है। जिसके बाद लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है।
विज्ञापन

रामपुर और आसपास के क्षेत्र में इस बार जून के तीसरे सप्ताह में समय से पहले ही मानसून पहुंच गया था। तीन दिन अच्छी बारिश भी हुई लेकिन,इसके बाद फिर से मौसम बदला। करीब 15 दिन से तो भीषण गर्मी पड़ रही है। पारा भी 40 तक पहुंच गया। भयंकर उमस परेशानी का सबब बनी। लोग बेसब्री से बारिश का इंतजार कर रहे हैं। मौसम पूर्वानुमान के अनुसार समय से पहले आया मानसून ब्रेक हो गया है। मानसून कमजोर पड़ने की वजह से सभी जगह बारिश नहीं हो रही और गर्मी और उमस बढ़ रही है। मौसम विभाग ने गुरूवार तक भीषण गर्मी पड़ने और शुक्रवार 9 जुलाई से लेकर बुधवार 14 जुलाई तक बारिश की संभावना जताई है। जिससे तेज बारिश के लिएलोगों को अभी कुछ दिन और इंतजार करना पड़ सकता है। संभावना है कि जुलाई के दूसरे सप्ताह में बारिश होगी। सोमवार को भीषण गर्मी पड़ी।अधिकतम तापमान 37 डिग्री तक पहुंच गया। आर्द्रता 85 प्रतिशत रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed