फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   rain will come in coming threedays

अगले तीन दिन तक बारिश होने के आसार, शुक्रवार को निकली धूप से मिली राहत

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 21 Jan 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
rain will come in coming threedays
रामपुर। शनिवार, रविवार और सोमवार को एक बार फिर मौसम का मिजाज बदलेगा। तीन दिनों तक बारिश होने की संभावना लोगों को परेशानी में डाल सकती है। इसके बाद मौसम साफ रहने के अनुमान लोगों को सर्दी से राहत दिला सकते हैं। शुक्रवार को दिनभर धूप निकलने से लोगों को सर्दी से जरूर कुछ राहत मिली है।
विज्ञापन

गुरुवार की देर रात एक बार फिर से घना कोहरा छा गया था। रातभर वातावरण में घना कोहरा छाया रहा। शुक्रवार को सुबह भी कोहरा कम नहीं हुआ। जिससे वाहन चालकों को परेशानी उठानी पड़ी। धीरे-धीरे कोहरा कम हुआ तो सुबह करीब 10 बजे धूप निकल आई। धूप निकलते ही कई दिनों से सर्दी का प्रकोप झेल रहे लोगों ने घरों से बाहर निकलकर गुनगुनाती धूप का आनंद लिया। दिनभर धूप निकलने से लोगों को कई दिन से पड़ रही कड़ाके की सर्दी से कुछ राहत मिली। मौसम साफ होने से बाजारों में भी चहल-पहल बढ़ गई। वहीं, दूसरी और शनिवार को फिर से मौसम का मिजाज बदलने की संभावना है। मौसम पूर्वानुमान के अनुसार शनिवार, रविवार को सोमवार को बारिश होने की चेतावनी दी है। जिससे फिर सर्दी पड़ने की संभावना है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रहा। शनिवार को न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस रह सकता है जबकि, रविवार को न्यूनतम तापमान 11डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। सोमवार को न्यूनतम तापमान नौ डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed