फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Rain: Dilapidated building collapsed in Rampur... woman died, seven members of a family buried in Amroha

बारिश का कहर: रामपुर में गिरा जर्जर भवन... महिला की मौत, अमरोहा में एक परिवार के सात लोग दबे, दो की हालत नाजुक

Sun, 07 Jul 2024 12:09 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर/ अमरोहा
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर/ अमरोहा Published by: विमल शर्मा Updated Sun, 07 Jul 2024 12:09 PM IST
सार

मुरादाबाद मंडल में लगातार बारिश का कहर जारी है। रामपुर और अमरोहा में मकान गिरने की घटनाएं सामने आई है। मलबे में दबने से रामपुर में महिला की मौत हो गई। इसके अलावा कई वाहनों को नुकसान पहुंचा है। 

विज्ञापन
Rain: Dilapidated building collapsed in Rampur... woman died, seven members of a family buried in Amroha
अमरोहा में गिरा मकान - फोटो : संवाद

विस्तार

रामपुर के मिस्टन गंज चौराहे पर एक पुरानी बिल्डिंग शनिवार देर रात भर भराकर गिर गई। जिसमें एक महिला की दबकर मौत हो गई। हादसे के दौरान लोग इस बात से अनजान थे। जैसे ही मकान का मलबा हटा तो महिला के शव निकलने से क्षेत्र में दहशत है। नगर पालिका कर्मचारियों द्वारा मलबा हटाया, जबकि दो स्कूटी भी मलबे से बरामद हुई।

विज्ञापन


शनिवार रात जब भवन गिरा तो किसी को महिला के दबने को भनक तक नहीं लगी। लोग किसी के हताहत होने की बात कह रहे थे। मकान पूर्व विधायक अफरोज अली खान के बहनोई सौलत अली खान की प्रॉपर्टी बताई गई है। नगर पालिका के कर्मचारियों ने ट्रॉली और जेसीबी से मलबा उठाया।  
विज्ञापन


बिल्डिंग गिरने के बाद मलबे को हटाने के दौरान एक महिला की बॉडी मिली। जिसकी पहचान मंदिर वाली गली की सीमा रस्तोगी के रूप में हुई है। अभी महिला के शव की आधिकारिक पुष्टि प्रशासन ने नहीं की है।  इसके अलावा दो क्षतिग्रस्त स्कुटी भी मलवे में मिली हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोगों का कहना है कि घर गिरने के बाद देर तक कोई भी अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा, जिससे लोगों में रोष है। रविवार सुबह शहर विधायक आकाश सक्सेना ने मौके पर पहुंचकर मृतक महिला के परिजनों को सांत्वना दी और मामले में अधिकारियों से बात की। कहा कि शहर में जर्जर बिल्डिंगों की भरमार है, जिन पर नजर रखने की जरूरत है।

बारिश में गिरा मकान, एक परिवार के सात लोग मलबे में दबे
बारिश के चलते नौगांवा सादात क्षेत्र के जाजरू गांव में मजदूर का ईंटों से बना घर भर भराकर गिर पड़ा। जिसमें मजदूर समेत परिवार के सात लोग मलबे में दब गए। ग्रामीण ने कड़ी मशक्कत के बाद मलबे में दबे लोगों को निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया। जिसमें दो लोगों की हालत नाजुक बनी हुई है।

वहीं, हादसे की जानकारी मिलने के बाद पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने मौके पर जाकर जांच पड़ताल की और पीड़ित परिवार को हर संभव मदद का भरोसा दिया है। गांव में रोजमर्रा की मजदूरी करने वाले अफसर अली का परिवार रहता है।

उनके परिवार में पत्नी शकीला के अलावा बेटी नजमा, मोनी उर्फ आसमीना, नजरीन, और बेटा आफताब व शादाब हैं। ईंटों से बने उनके घर की छत कच्ची है। जिसमें दो कमरे और एक बरामदा है। शुक्रवार की रात तेज बारिश हुई। इस दौरान मजदूर अफसर अली अपनी पत्नी और बच्चों के साथ बरामदे में सोए हुए थे।

रात करीब तीन बजे अचानक मकान गिर गया। इस दौरान मजदूर अफसर अली और उनका पूरा परिवार मलबे में दब गया। तेज धमाके के साथ मकान के गिरने की आवाज सुनकर आसपास के लोग जमा हो गए। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद मलबे को हटाकर घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।

जहां नजमा और नाजरीन की हालत गंभीर बनी हुई है। उधर, हादसे की जानकारी मिलते ही नौगांवा सादात पुलिस और राजस्व कानूनगो व लेखपाल ने मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल की। एडीएम सुरेंद्र सिंह ने बताया कि लेखपाल से रिपोर्ट मांगी गई है। पीड़ित परिवार की हर संभव मदद कराने का प्रयास किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed