फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   raid of pujab police

आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में पंजाब पुलिस की छापेमारी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 28 Nov 2021 12:48 AM IST
विज्ञापन
raid of pujab police
मसवासी/स्वार (रामपुर)। पंजाब पुलिस ने आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में नामजद आरोपी की तलाश में शनिवार को उत्तराखंड बॉर्डर स्थित एक फार्म हाउस पर दबिश दी। इस दौरान पुलिस ने अंग्रेजी माध्यम के एक स्कूल के प्रबंध निदेशक को हिरासत में ले लिया, लेकिन हालत बिगड़ने पर पुलिस उसे छोड़कर पंजाब लौट गई।
विज्ञापन

मसवासी चौकी क्षेत्र अंतर्गत उत्तराखंड-यूपी शिकारपुर बॉर्डर स्थित फार्म हाउस पर शनिवार की सुबह पंजाब पुलिस की टीम पहुंची। उसके साथ स्वार कोतवाली पुलिस भी थी। पुलिस ने एक अंग्रेजी माध्यम स्कूल के प्रबंध निदेशक संसार सिंह को हिरासत में ले लिया। संसार सिंह बीते कई माह से विभिन्न बीमारियों से ग्रस्त हैं। पुलिस ने बताया कि संसार सिंह ने कुछ वर्ष पहले अपनी बेटी की शादी बरेली की बहेड़ी कोतवाली क्षेत्र के डंडिया जाट फार्म हाउस निवासी अजयपाल सिंह के बेटे मनीष सिंह के साथ की थी। बाद में यह परिवार पंजाब के जिला मोहाली थाना ढकौली में रहने लगा। बताते हैं कि 20 अक्तूबर को मनीष सिंह ने बिल्डिंग से कूदकर आत्म हत्या कर ली थी। इस मामले में मनीष की मां मधु सिंह ने थाना ढकौली में बेटे को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाते हुए संसार सिंह के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए शनिवार को दबिश दी। इस दौरान करीब तीन घंटे तक पुलिस फार्म हाउस पर रही। दरअसल, संसार सिंह गंभीर बीमार है। पुलिस ने हिरासत में लेकर स्वार सीएचसी में मेडिकल कराया। उसके बाद जिला अस्पताल ले गए। जहां स्वास्थ्य चिंताजनक बताया गया। इसके चलते पुलिस आवश्यक कानूनी प्रक्रिया के बाद संसार सिंह को छोड़ कर पंजाब लौट गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed