{"_id":"678d54b04da31a2a180ceb72","slug":"rahmania-defeated-taj-club-by-six-wickets-rampur-news-c-282-1-rmp1004-138142-2025-01-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rampur News: रहमानिया ने ताज क्लब को छह विकेट से दी करारी शिकस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rampur News: रहमानिया ने ताज क्लब को छह विकेट से दी करारी शिकस्त
Mon, 20 Jan 2025 01:08 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, रामपुर
Updated Mon, 20 Jan 2025 01:08 AM IST
विज्ञापन
टांडा में अटल बिहारी वाजपेयी मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में प्रतिभाग करते खिलाड़ी। संवाद
- फोटो : संवाद
टांडा। नगर के मोहल्ला मोतीनगर स्थित मंसब अली स्टेडियम में चल रहे भारत रत्न स्व अटल बिहारी वाजपेयी मेमोरियल क्रिकेट लीग में रहमानिया क्रिकेट क्लब ने ताज क्रिकेट क्लब को छह विकेट से मात दे दी। मैच में धुंआधार बल्लेबाजी कर 64 रन बनाने वाले अलकमा को प्लेयर ऑफ द मैच से नवाजा गया। रविवार को खेले गए लीग मैच में ताज क्रिकेट क्लब के कप्तान ने पहले टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला लिया और निर्धारित 16 ओवर होने से एक गेंद पहले 109 रन के स्कोर पर ताज क्लब की पूरी टीम पवेलियन लौट गई। रहमानिया क्रिकेट क्लब की तरफ से रिजवान और अब्दुल ने तीन-तीन विकेट लिए।
109 रनों का पीछा करने उतरी रहमानिया क्रिकेट क्लब ने अलकमा के 64 तथा महफूज के 22 रनों की बदौलत छह विकेट खोकर 12.4 ओवर में ही लक्ष्य हासिल कर लिया। मैच में कमेंट्री जहीर जिया और अब्दुल रज्जाक ने तथा स्कोरिंग मौलाना जुनैद ने की।
विज्ञापन
109 रनों का पीछा करने उतरी रहमानिया क्रिकेट क्लब ने अलकमा के 64 तथा महफूज के 22 रनों की बदौलत छह विकेट खोकर 12.4 ओवर में ही लक्ष्य हासिल कर लिया। मैच में कमेंट्री जहीर जिया और अब्दुल रज्जाक ने तथा स्कोरिंग मौलाना जुनैद ने की।
विज्ञापन
