{"_id":"584468384f1c1b8c60a86234","slug":"push-young-from-train","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रमजीवी एक्सप्रेस से युवक को फेंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रमजीवी एक्सप्रेस से युवक को फेंका
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर
Updated Mon, 05 Dec 2016 12:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
श्रमजीवी एक्सप्रेस के जनरल कोच में सीट को लेकर यात्रियों के बीच विवाद हो गया। पनवड़िया के पास बिहार निवासी युवक को चलती ट्रेन से नीचे फेंक दिया गया। जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसको जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं जीआरपी ने इस तरह की घटना की जानकारी से इंकार किया है।
बिहार के छपरा जिले के गांव गोमती निवासी अवधेश अपने छोटे भाई प्रभाकर के साथ घर से दिल्ली नौकरी करने के लिए श्रमजीवी एक्सप्रेस से जा रहा था। जनरल कोच में सीट पर बैठने को लेकर अवधेश का पास के ही रहने वाले युवकों से विवाद हो गया है। बताते हैं कि युवकों ने अवधेश के साथ मारपीट कर दी। उस समय ट्रेन में सवार लोगों ने मामले को किसी तरह से शांत करा दिया लेकिन दोपहर के समय पनवड़िया और धमोरा के बीच आरोपियों ने उसको चलती ट्रेन से फेंक दिया। जिससे वह गिरकर वह बुरी तरह से घायल हो गया। जबकि उसका भाई प्रभाकर चीखता हुआ रह गया। लेकिन किसी ने उसकी मदद नहीं की।
विज्ञापन
इधर, हादसे के बाद आसपास के लोग मौके पर एकत्र हो गए। 108 एंबुलेंस के जरिये घायल युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसका उपचार किया जा रहा है। पीड़ित का आरोप है कि झगड़ा हो जाने केे कारण चलती ट्रेन से धक्का दे दिया गया था। वह अपने भाई के साथ श्रमजीवी एक्सप्रेस से दिल्ली नौकरी करने के लिए जा रहा था। जीआरपी इंचार्ज विनय शर्मा ने बताया कि चलती ट्रेन से फेंके जाने के मामले की जानकारी नहीं है। इस मामले की जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन