फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   publicity of e;ection closed today

आज शाम को छह बजे से थम जाएगा चुनाव प्रचार का शोर

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 11 Feb 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
publicity of e;ection closed today
रामपुर। विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में होने वाले मतदान को लेकर चल रहा चुनाव प्रचार शानिवार को शाम छह बजे से थम जाएगा। वहीं, सोशल मीडिया के माध्यम से चल रहे चुनाव प्रचार पर पुलिस प्रशासन की नजर रहेगी।
विज्ञापन

रामपुर में दूसरे चरण में चुनाव होगा। इसके लिए 14 फरवरी को मतदान किया जाएगा। जिले में स्वार, चमरौआ, बिलासपुर, रामपुर और मिलक सुरक्षित सीट के लिए मतदान होगा। ऐसे में सभी राजनैतिक दलों के प्रत्याशी पूरे जोर शोर से चुनाव प्रचार में जुटे हैं। हर पार्टी के शीर्ष नेताओं का रामपुर आने का सिलसिला जारी रहा।
विज्ञापन

हर पार्टी के नेता ने यहां आने के बाद अपने प्रत्याशी के पक्ष में मतदान करने की अपील की। फिर चाहे कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी हों या फिर सपा प्रमुख अखिलेश यादव। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से लेकर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह तक ने अपने-अपने प्रत्याशियों को जिताने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन

लेकिन, शनिवार को चुनाव प्रचार का अंतिम दिन होगा। शाम को छह बजे चुनाव प्रचार बंद हो जाएगा। उप जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. वैभव शर्मा ने बताया कि चुनाव प्रचार शनिवार शाम को छह बजे बंद हो जाएगा। जबकि, 13 फरवरी को मंडी समिति से पोलिंग पार्टियां रवाना होंगी। उन्होंने बताया कि 14 फरवरी को जिले में शांतिपूर्ण तरीके से मतदान होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed