फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   protest of wine shop

शराब की दुकान हटाने को लेकर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 25 Dec 2021 12:00 AM IST
विज्ञापन
protest of wine shop
रामपुर। घाटमपुर केे बाशिंदों ने शराब की दुकान हटाने की मांग को लेकर कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। चेतावनी दी कि यदि 48 घंटे के अंदर शराब की दुकान न हटाई गई तो अनिश्चितकालीन धरना दिया जाएगा।
विज्ञापन

शुक्रवार को घाटमपुर गांव के लोग कलक्ट्रेट पहुंचे। उन्होंने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। उनका कहना था कि गांव में पांच साल से देशी शराब की दुकान (हट्टी) है। गांव में शराब की दुकान होने से स्कूल जाने वाली छात्राओं और बाजार जाने वाली महिलाओं के साथ छेड़खानी की घटनाएं होती रहती हैं। बच्चे शिक्षा ग्रहण नहीं कर पा रहे हैं। कम उम्र के नौजवान नशे के आदी हो चुके हैं। शराब की दुकान हटाने को लेकर कई बार ग्रामीण आंदोलन कर चुके हैं। प्रशासन की ओर से इस कारण ग्रामीणों पर फर्जी मुकदमे भी दर्ज कराए गए हैं। प्रदर्शन कर चेतावनी दी कि यदि 48 घंटे के अंदर गांव से शराब की दुकान न हटाई तो अनिश्चितकालीन धरना दिया जाएगा। इस मौके पर अनिल सैनी, सोमवती, रिंकी, महेंद्र सिंह, कमलेश, सचिन, संजय सैनी, किरन, अरुण सैनी, राजीव कुमार, प्रेमा, हरिओम सैनी, चंचल, अंजू, नीरज समेत तमाम महिला-पुरुष इस मौके पर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed