फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   protest of wine

घाटमपुर में शराब दुकान बंदी को दूसरे दिन भी महिला आंदोलन

Sat, 25 Mar 2017 01:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर
अमर उजाला ब्यूरो/ रामपुर Updated Sat, 25 Mar 2017 01:01 AM IST
विज्ञापन
protest of wine
रामपुर में घाटमपुर की शराब दुकान बंद कराने को कलक्ट्रेट में हंगामा करती महिलाएं और समझाते पुलिसकर्मी

विज्ञापन

डीएम अवकाश पर गए अफसर से लेकर कर्मचारी तक सब मस्त हो गए। शराब की दुकान हटवाने की मांग को लेकर सैकड़ों की संख्या में पहुंची महिलाएं काफी देर तक अफसरों को ही तलाशती रहीं,लेकिन जब कोई अफसर नहीं आया तो हंगामा शुरू कर दिया। करीब घंटे भर के हंगामे के बाद सामने आए सिटी मजिस्ट्रेट ने किसी तरह महिलाओं को समझाया बुझाया तब जाकर मामला शांत हुआ।

यूपी में भले ही योगी की सरकार आने के बाद सरकारी मशीनरी में हड़कंप मचा हो,लेकिन रामपुर का प्रशासन अभी सुस्त गति से ही काम कर रहा है। फरियादियों की शिकायतों को भी नहीं सुना जा रहा है। सरकार बनने से पहले ही रामपुर के डीएम लंबी छुट्टी लेकर चले गए और इसकी जिम्मेदारी एडीएम वित्त एवं राजस्व विभाग को सौंप गए। डीएम के जाने के बाद तो अफसर और भी सुस्त हो गए। अब तो कलक्ट्रेट में आने वाले फरियादियों की फरियाद तक सुनने में भी हीलाहवाली की जा रही है। इसकी एक तस्वीर शुक्रवार को भी सामने देखने को मिलीं। शुक्रवार की दोपहर करीब 12 बजे सैकड़ों की संख्या में घाटमपुर गांव से पहुंची महिलाएं गांव में शराब की दुकान को हटाने की मांग को लेकर कलक्ट्रेट पहुंचीं। सबसे पहले पुलिस ने ही उन्हें गेट पर रोक लिया,जिस पर महिलाओं का पारा चढ़ गया। 
विज्ञापन


इस दौरान महिला पुलिस कर्मियों से उनकी जमकर नोकझोंक हुई। इस दौरान महिलाएं हंगामा करतीं रहीं। किसी तरह महिलाएं डीएम दफ्तर तक पहुंची और यहां भी करीब आधे घंटे से भी ज्यादा समय तक हंगामा करती रहीं,लेकिन महिलाओं की सुनने वाला यहां कोई नहीं था। प्रभारी डीएम भी दफ्तर में नहीं थे और न ही सिटी मजिस्ट्रेट। इसके अलावा एडीएम प्रशासन भी किसी कार्य से कलेक्ट्रेट से बाहर ही थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन



यानि कुल मिलाकर कलक्ट्रेट में कोई नहीं था। सिटी मजिस्ट्रेट को पुलिस कर्मियों ने सूचना दी तो करीब आधे घंटे बाद वह यहां पहुंचे,जहां महिलाओं ने उन्हें घेर लिया और फिर उनके सामने ही जमकर हंगामा किया। हंगामे के बीच महिलाओं ने मांग रखी कि उनकी पुलिस भी नहीं सुन रही है। गांव के बीच में ही शराब की दुकान है, जिससे माहौल खराब हो रहा है। यहां शराब पीकर लोग एक दूसरे को गाली देते हैं। कोई नहीं सुनता है,जिसकी वजह से दिक्कत होती है। साफ कहा कि शराब की दुकान को तत्काल बंद कराया जाए। हंगामे के बीच सिटी मजिस्ट्रेट ओमप्रकाश ने इस संबंध में आवश्यक कार्रवाई का भरोसा दिलाया। रमेश, रामवती, गुलाबो, संतोष,गोविंद, राजू, पायल, चंद्रपाल, सोमवती, मुन्नी देवी, लक्षमी. डोरी लाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed