फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   protest of under ground cable

अंडर ग्राउंड केबल बिछाने के विरोध में उतरे बसपाई

Fri, 23 Sep 2016 01:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/रामपुर
अमर उजाला ब्यूरो/रामपुर Updated Fri, 23 Sep 2016 01:02 AM IST
विज्ञापन
protest of under ground cable
रामपुर में गुरुवार को कलक्ट्रेट में ज्ञापन देने जाते डा.तनवीर अहमद और समर्थक।

विज्ञापन
बसपाइयों ने शहर में अंडरग्राउंड बिजली की केबल बिछाने में बरती जा रही अनियमितता का आरोप लगाया। जांच कराने की मांग को लेकर अपर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा।
नगर विधानसभा क्षेत्र से बसपा प्रत्याशी डा. तनवीर अहमद खां के नेतृत्व में कार्यकर्ता कलक्ट्रेट पहुंचे। उन्होंने एडीएम से मुलाकात की और ज्ञापन सौंपा। उसमें कहा कि शहर में अंडर ग्राउंड बिजली की केबल बिछाने का काम किया जा रहा है। लेकिन, केबल बिछाने में मानकों की अनदेखी की जा रही है। अभी तक सिर्फ गड्ढे खोदे जा रहे हैं उसमें भी लापरवाही बरती जा रही है।
विज्ञापन


आशंका जताई कि शहर में कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। ज्ञापन में जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई और मानक के मुताबिक केबल बिछवाने की मांग की। ज्ञापन देने वालों में महेश कुमार सागर, असवद खां, दिलदार खां, रफीक, फईम खां, मुजफ्फर शामिल थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed