{"_id":"61a523eed01be33d0e2944f0","slug":"protest-of-traders-rampur-news-mbd411054374","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीएसटी की दरों में प्रस्तावित वृद्धि न करने की मांग की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जीएसटी की दरों में प्रस्तावित वृद्धि न करने की मांग की
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामपुर। केंद्र सरकार द्वारा विभिन्न उत्पादों पर जीएसटी दर में प्रस्तावित वृद्धि न करने की मांग करते हुए उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल से जुड़े व्यापारी वाणिज्यकर/जीएसटी कार्यालय पर एकत्र हुए। जहां पर व्यापारियों ने डिप्टी कमिश्नर जीएसटी को केंद्रीय वित्त मंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपकर अपनी बात रखी।
संगठन के जिलाध्यक्ष शैलेंद्र शर्मा के नेतृत्व में तमाम व्यापारी वाणिज्यकर/जीएसटी कार्यालय पर एकत्र हुए। यहां पर व्यापारियों को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष ने कहा कि पिछले एक वर्ष में सरकार ने कई व्यापारी विरोधी निर्णय लिए हैं। व्यापारी विरोधी नीतियों के चलते ही कच्चे माल की कीमतों में करीब 30 से 40 फीसदी तक की वृद्धि हो गई है। इस बीच सरकार ने स्टेशनरी, हौजरी, फुटवियर, कपड़ा, सोलर बैटरी एवं इन्वर्टर पर भी एक जनवरी 2022 से जीएसटी की दर बढ़ाने की सूचना जारी कर दी है। जो कि व्यापारियों के हित में नहीं हैं। पहले से आर्थिक मार झेल रहे व्यापारियों को इससे कारोबार में नुकसान होगा।
इसके बाद व्यापारियों ने डिप्टी कमिश्नर जीएसटी राजनाथ तिवारी को केंद्रीय मंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपकर जीएसटी दरों में प्रस्तावित वृद्धि को वापस लेने की मांग की है। इस दौरान अनिल अरोड़ा, बिलाल शमसी, चंद्रप्रकाश रस्तोगी, हरीश अरोड़ा, हारिस शमसी, मोहसिन खान, मुकेश आर्य, प्रदीप खंडेलवाल, रामगुप्ता, तौसीफ अहमद, आदि मौजूद रहे।