फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   protest of sp workers

लखीमपुर खीरी की घटना के विरोध में सपाइयों ने किया प्रदर्शन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 05 Oct 2021 12:24 AM IST
विज्ञापन
protest of sp workers
रामपुर। लखीमपुर खीरी प्रकरण के विरोध में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने गांधी समाधि पर प्रदर्शन किया। बाद में राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा।
विज्ञापन

सोमवार को समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता एकत्र होकर गांधी समाधि पर आ गए। इसके बाद नारेबाजी कर प्रदर्शन करने लगे। उनका कहना था कि लखीमपुर खीरी की घटना का विरोध कर रहे सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को पुलिस प्रशासन ने गिरफ्तार कर लिया है, जिससे सपा के कार्यकर्ताओं में रोष है। ऐसे में अखिलेश यादव का तत्काल रिहा किया जाना चाहिए। उन्होंने मांग करते हुए कहा कि मृतक किसानों के परिजनों को दो दो करोड़ रुपये मुआवजा दिलाने, परिवार को एक सरकारी नौकरी दिलाने, केंद्रीय गृह राज्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री को बर्खास्त करने, दोषियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर जेल भेजने की मांग की है। साथ ही सांसद आजम खां व अब्दुल्ला आजम खां को भी रिहा करने की मांग की है। इस मौके पर चमरौआ विधायक नसीर अहमद खां, जिलाध्यक्ष अखिलेश कुमार गंगवार, फरहत अली खां, अनीता यादव, ओमेन्द्र सिंह चौहान, प्रमोद गंगवार, फसाहत अली खां शानू, लाखन सिंह, मुराद कलीम, अरविंद गुप्ता, मोहम्मद सलीम, कमल कुमार तुरैहा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed