फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   protest of sp workers

सांसद आजम खां एवं अब्दुल्ला आजम की रिहाई की मांग को लेकर कोसी नदी में उतरी समाजवादी छात्रसभा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 26 Jul 2021 11:45 PM IST
विज्ञापन
protest of sp workers
रामपुर। समाजवादी छात्र सभा के कार्यकर्ताओं ने सांसद आजम खां एवं उनके पुक्ष अब्दुल्ला आजम की रिहाई की मांग को लेकर कोसी नदी उतरकर अर्द्धनग्न होकर प्रदर्शन किया। उन्होंने आजम खां व उनके परिजनों पर की गई कार्रवाई को द्वेष भावना से की गई कार्रवाई बताया।
विज्ञापन

सोमवार को समाजवादी छात्र सभा के कार्यकर्ता जिलाध्यक्ष वैभव यादव के नेतृत्व में एकत्र होकर कोसी नदी के किनारे पहुंच गए। इसके बाद सभी कार्यकर्ता अर्द्धनग्न होकर नदी में उतर गए और प्रदर्शन करने लगे। इस मौके पर सभा के जिलाध्यक्ष ने कहा कि सांसद आजम खां व उनके पुत्र अब्दुल्ला आजम पर सरकार अत्याचार कर रही है। आजम खां को झूठे मुकदमों में फंसाकर जेल में बंद कर दिया। जबकि, आजम खां गरीबों के हितैषी रहे हैं। उन्होंने पूरे रामपुर को अपना परिवार मानकर जिले का विकास कराया है। मोहम्मद अली जौहर यूनिवर्सिटी के रूप में एक शिक्षा का मंदिर बनवाया। किन्तु, इसके बाद भी सरकार की ओर से द्वेष पूर्ण भावना के तहत कार्रवाई की जा रही है। आज आजम खां को अच्छे इलाज की जरूरत है। ऐसे में आजम खां को उनके पुत्र अब्दुल्ला आजम खां के साथ तुरंत रिहा किया जाए। इस मौके पर संकेश यादव, मोहम्मद शावेज, शाकिब, जुगल किशोर यादव, दिनेश यादव, मोनी यादव, अखिलेश यादव, धीरेन्द्र यादव, मुकीम, अजीम, राजेश यादव, बोनी यादव, आशीष यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed