नगर पंचायत नरपतनगर में ठेका सफाई कर्मी को पीटने के विरोध में प्रदर्शन
सार
घटना की पुलिस को तहरीर देेने के बाद क्षुब्ध सफाई कर्मियों ने भारतीय वाल्मीकि धर्म समाज के कार्यकर्ताओं ने रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। उधर, घटना के बारे में भारतीय वाल्मीकि समाज के राष्ट्रीय संयुक्त मंत्री दीप सिंह राही को मिली तो उनके नेतृत्व में दर्जनों कार्यकर्ता एकत्र हुए और रिपोर्ट दर्ज कराने एवं आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर कोतवाली गेट के सामने प्रदर्शन शुरू कर दिया। इस मौके पर राजू वाल्मीकि, प्रदीप वाल्मीकि,अजय कुमार, विकास, राजकुमार, राकेश कुमार, सुभाष, भूरा, सचिन, तुषार, नितिन, संदीप और दिनेश आदि रहे।
विज्ञापन