फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   protest of railway union

36 सूत्री मांगों को लेकर प्रदर्शन

Tue, 13 Oct 2015 11:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर Updated Tue, 13 Oct 2015 11:36 PM IST
विज्ञापन
protest of railway union
नार्दन रेलवे मेंस यूनियन ने पुरानी पेंशन नीति, सातवें वेतन आयोग, सीलिंग समाप्त करने समेत तमाम मांगों का निस्तारण न होने पर मंगलवार को अखिल भारतीय मांग दिवस मनाते हुए प्रदर्शन किया। इस दौरान संगठन से जुड़े तमाम रेलवे कर्मी संगठन कार्यालय पर एकत्र हुए और नारेबाजी की। मांगों के शीघ्र निस्तारण न होने की दशा में हड़ताल की चेतावनी भी दी।
विज्ञापन



स्टेशन परिसर स्थित कार्यालय पर नार्दन रेलवे मेंस यूनियन के तमाम पदाधिकारी एकत्र हुए। इस दौरान संगठन के सचिव एमके भार्गव ने कहा कि संगठन की मांग है कि सातवें वेतन आयोग की रिपोर्ट को तत्काल प्रकाशित किया जाए। पुरानी पेंशन नीति को बहाल करते हुए उत्पादकता के आधार पर बोनस की गणना में 3500 रुपये मासिक वेतन की सीलिंग को समाप्त किया जाए।
विज्ञापन



उन्होंने कहा कि संगठन पीपीपी लागू न करने और एफडीआई रद करने की मांग के साथ ही विवेक देवराय कमेटी की रिपोर्ट को रद करने की मांग कर रहा है। इसके साथ ही संगठन की कर्मचारियों के हित में कई अन्य तमाम मांगें भी हैं, लेकिन इनके निस्तारण को कोई गंभीरता नहीं दिखाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन



उन्होंने कहा कि यदि शीघ्र मांगों का निस्तारण नहीं किया गया तो संगठन हड़ताल करने पर विवश होगा। इस दौरान सुशील कुमार, ओपी शर्मा, अजय सिंह, किशोर सिंह, विमल कुमार, अनिल कुमार, राधेश्याम, प्रेमपाल, भूपाल, रविंद्र भंडारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed