फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   protest of health workers

लिपिकीय संवर्ग कर्मियों ने सौंपा ज्ञापन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 21 Jul 2021 12:45 AM IST
विज्ञापन
protest of health workers
रामपुर। तबादलों के विरोध में स्वास्थ्य विभाग के लिपिकीय संवर्ग कर्मियों ने मंगलवार को पूर्ण कार्य बहिष्कार रखा। इसके साथ ही मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन मुख्य चिकित्सा अधिकारी को सौंपा।
विज्ञापन

मंगलवार को मेडिकल एंड पब्लिक हेल्थ एसोसिएशन के आह्वान पर सभी लिपिकीय संवर्ग कर्मी सीएमओ कार्यालय पर एकत्र हुए। यहां पर कर्मियों ने स्थानांतरण नीति के विरोध में कार्य बहिष्कार करते हुए ज्ञापन दिया। ज्ञापन में कहा है कि चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं द्वारा की जा रही प्रशासनिक अनियमितता के दृष्टिगत उच्च स्तरीय जांच कराई जाए। साथ मांग की है कि शासन की नीति के विपरीत किए गए अनियमित एवं अमानवीय और मनमाने स्थानांतरण सूचियों को निरस्त कराया जाए। इससे सोमवार को भी सभी कर्मियों ने पांच घंटे का कार्य बहिष्कार किया था। इस दौरान शैलेंद्र सक्सेना, मोहम्मद आदिल, राजेश, अभिषेक गौरव, शरीफ अहमद, आलोक, मुकेश सक्सेना, मुजीब उर रहमान, उमेश त्यागी, चंद्रकिरन आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed