{"_id":"614b829a8ebc3efd5c0f1c85","slug":"protest-of-farmers-rampur-news-mbd403613671","type":"story","status":"publish","title_hn":"नकली खाद व कीटनाशक बेचने वालों के खिलाफ हो कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नकली खाद व कीटनाशक बेचने वालों के खिलाफ हो कार्रवाई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भोट (रामपुर)। केंद्र सरकार द्वारा पारित कृषि कानूनों के विरोध में टोल प्लाजा पर बेमियादी धरने पर बैठे किसानों का प्रदर्शन 118वें दिन भी जारी रहा। इस दौरान किसानों ने विरोध प्रदर्शन करते हुए तीनों कृषि कानूनों को वापस किए जाने की मांग की। साथ ही जिले में अवैध रूप से नकली खाद और कीटनाशक बेचने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की।
केंद्र सरकार द्वारा पारित कृषि कानूनों को वापस किए जाने की मांग को लेकर भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं का नेशनल हाईवे में कोयला टोल प्लाजा में बेमियादी धरना 118 वें दिन भी जारी रहा। मौजूद किसानेां को संबोधित करते हुए भाकियू नेता जुम्मा अली ने कहा कि जब तक कृषि कानून वापस नहीं होते तब तक आंदोलन जारी रहेगा। वहीं कृषि विभाग के अधिकारियों पर आरोप लगाते हुए कहा कि जिला कृषि अधिकारी के कार्यालय में तैनात कुछ अधिकारियों की मनमानी के चलते क्षेत्र में नकली खाद और कीटनाशक धड़ल्ले से बेचा जा रहा है। जिससे किसानों की फसलें खराब हो रही हैं। परेशान किसानों द्वारा शिकायत करने पर विभागीय अधिकारी भी किसानों पर ही समझौता करने का दबाव बना रहें है। किसानों का उत्पीड़न किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और नकली खाद व कीटनाशक के छिड़काव से किसानों की बर्बाद हुई फसल का मुआवजा नहीं दिलवाया गया तो कृषि विभाग के अधिकारियों के खिलाफ भी बड़ा आंदोलन किया जाएगा। इस दौरान मंडल उपाध्यक्ष मोहम्मद तालिब, छिद्दा अली, साबिर अली, इरफान हसन, इब्ने हसन, लतीफ, मोहम्मद उमर, हाजी अकरम,जाकिर नवी, फरीद, महमूद, शाकिर अली, अब्दुल मुस्तफा, डॉक्टर नौशाद, मेहंदी हसन आदि मौजूद रहे।