फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   protest of farmers

उद्योगपितयों के दबाव में है केंद्र सरकार

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 22 Sep 2021 12:12 AM IST
विज्ञापन
protest of farmers
भोट (रामपुर)। केंद्र सरकार द्वारा पारित कृषि कानूनों के विरोध में टोल प्लाजा पर बेमियादी धरने पर बैठे किसानों ने केंद्र सरकार पर किसान विरोधी कृषि कानून जबरन थोपने का आरोप लगाते हुए विरोध धरना किया और कृषि कानूनों को वापस किए जाने की मांग की।
विज्ञापन

केंद्र सरकार द्वारा पारित कृषि कानूनों को वापस किए जाने की मांग को लेकर भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं का नेशनल हाईवे में कोयला टोल प्लाजा में बेमियादी धरना 117 वें दिन भी जारी रहा। इस दौरान आक्रोशित किसानों ने केंद्र सरकार पर उद्योगपतियों के दबाव में काम करने का आरोप लगाते हुए जमकर कोसा तथा नारेबाजी कर विरोध प्रदर्शन किया। मौजूद किसानों को संबोधित करते हुए भाकियू मंडल उपाध्यक्ष मोहम्मद तालिब ने कहा कि उद्योगपतियों के दबाव में केंद्र सरकार द्वारा बनाए गए कृषि कानून देश के किसान मजदूर को नुकसान पहुंचाने वाले हैं। इसी कारण किसान दिल्ली की सीमाओं पर आंदोलन कर रहे हैं। सरकार को चाहिए कृषि कानून वापस ले और एमएसपी पर कानून बनाए। सरकार देश के किसानों का सम्मान करते हुए कृषि कानूनों को निरस्त करे व किसान हित में एमएसपी पर कानून बनाए। इस दौरान अब्दुल मुस्तफा, नईम अहमद, मुजफ्फर अली, जुल्फिकार, मुनव्वर आलम, मोहम्मद रिजवान, जुम्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed