फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   protest of farmers

बिजली कटौती पर रोष जताते हुए बिजलीघर में आंदोलन की दी चेतावनी.

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 07 Jul 2021 12:18 AM IST
विज्ञापन
protest of farmers
भोट (रामपुर)। केन्द्र सरकार द्वारा पारित कृषि बिलों के विरोध में टोल प्लाजा पर अनिश्चकतकालीन धरने पर बैठे किसानों ने किसान विरोधी तीन कृषि कानून बनाने का आरोप लगाया। इस दौरान क्षेत्र में हो रही विद्युत कटौती पर भी रोष जताया तथा बिजलीघर में आंदोलन करने की चेतावनी दी।आक्रोशित किसानों ने केन्द्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी और प्रदर्शन कर कृषि कानूनों को वापस किए जानें की मांग की।
विज्ञापन

केन्द्र सरकार द्वारा पारित कृषि कानूनों को वापस किए जाने की मांग को लेकर भारतीय किसान यूनियन के मंडल उपाध्यक्ष मो तालिब के नेतृत्व में नेशनल हाइवे में कोयला टोल प्लाजा में किसानों का धरना 40वें दिन भी जारी रहा। इस दौरान आक्रोशित किसानों ने केन्द्र सरकार पर उद्योगपतियों के दबाव में काम करने का आरोप लगाते हुए जमकर कोशा तथा नारेबाजी कर विरोध प्रदर्शन किया। मौजूद किसानों को सम्बोधित करते हुए मंडल उपाध्यक्ष मो तालिब ने कहा कि केन्द्र सरकार द्वारा बनाये गये तीनों कानूनों के लागू होने से देश के किसानों की कमर ही टूट जाएगी। केन्द्र सरकार पूंजीपतियों को खुश करने किसानों को गुलाम बनाना चाहती है,इसलिए उद्योपतियों से तो वार्ता कर रही है, लेकिन किसानों से वार्ता को तैयार नहीं है।तीनों कृषि कानूनों से किसानों को सिर्फ नुकसान होगा और उद्योगपतियों को फायदा ही फायदा मिलेगा।देश के किसानों के साथ सौतेला व्यवहार किसी भी कीमत में बरदाश्त नहीं किया जाएगा।जब तक केन्द्र सरकार तीनों कृषि कानूनों को वापस नहीं करेगी पूरे देश में किसानों का आंदोलन जारी रहेगा।वहीं क्षेत्र में हो रही विद्युत कटौती पर रोष जताते हुए कहा कि शहरों को 24 घंटे बिजली दी जा रही है। वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में किसान रहते हैं तो आठ घंटे भी विद्युतापूर्ति नही मिल पा रही है। यही सरकार का सौतेला व्यवहार है। किसानों का उत्पीड़न किसी भी हाल में बर्रदाश्त नहीं किया जाएगा।ग्रामीण क्षेत्रों में भी विद्युतापूर्ति 24 घंटे नहीं की गयी तो किसान बिजलीघर में ही आंदेालन करेगें। इस दौरानतहसील अध्यक्ष इरफान हसन, छिद्दा अली,अब्दुल मुस्तफा, नदीम अहमद,मुनव्वर आलम,मोहम्मद रिजवान, जलीस अहमद,सगीर अहमद,मोहम्मद फरीद,शकील अहमद,सफीक,अमीर अहमद,जगदीप सिंह,सतनाम सिंह,अबरार हुसैन,शाकिर अली,दुर्गा प्रसाद,मोहम्मद राशिद,दिलशाद हुसैन,मुजफ्फर अली,मोहनलाल,राम अवतार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed