फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   protest of farmers

Rampur News: साठा धान लगाने की अनुमति मांग, किसानों ने किया प्रदर्शन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Mon, 27 Feb 2023 11:24 PM IST
विज्ञापन
protest of farmers
रामपुर। साठा धान लगाने की अनुमति देने की मांग को लेकर भाकियू (अंबावता) के कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन कर एडीएम को ज्ञापन सौंपा। किसानों ने कहा कि फैक्टरियों में भूमिगत जल का अंधाधुंध दोहन किया जा रहा है, लेकिन उन पर कोई रोक नहीं जा रही है। किसान साठा धान की खेती करते हैं तो उस पर रोक लगाने के आदेश जारी कर दिए गए हैं।
विज्ञापन

भाकियू (अंबावता) के जिला संयोजक हारुन खान के नेतृत्व में किसान सोमवार को दोपहर एक बजे कलक्ट्रेट पहुंचे। किसानों ने कहा कि मटर और लाही की फसल काटने के बाद उनको साठा धान लगाने की अनुमति मिलनी चाहिए। क्योंकि किसान कर्ज के मकड़जाल में उलझा हुआ है, अगर उसे साठा धान लगाने की अनुमति नहीं मिली तो किसानों को आर्थिक नुकसान का सामना करना पड़ेगा। अगर प्रशासन को साठा धान पर रोक लगाना ही था इसका एलान तीन माह महीने पहले किया जाना चाहिए। क्योंकि किसानों ने साठा धान की खेती करने के हिसाब से मटर और लाही की फसल लगाई थी। किसानों ने कहा कि जल संरक्षण की उनको भी चिंता है। शासन और प्रशासन पर उन फैक्टरियों पर शिकंजा कसना चाहिए जो प्रतिदिन लाखों लीटर भूमिगत जल का दोहन करती हैं। किसानों ने एलान किया 13 मार्च को किसान-मजदूरों की समस्या को लेकर बड़ा आंदोलन किया जाएगा। इस मौके पर मच्छन खान, फरीद खान, शादाब खान, राम सिंह यादव, रफी अंसारी अशोक यादव, मुकेश श्रीवास्तव और महेंद्र सागर उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed