{"_id":"61ca0703f28b2354295fe502","slug":"protest-of-farmers-in-milak-rampur-news-mbd4141035174","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओवरब्रिज\/अंडरपास बनाने की मांग को लेकर किसानों का धरना आज से होगा शुरु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ओवरब्रिज/अंडरपास बनाने की मांग को लेकर किसानों का धरना आज से होगा शुरु
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिलक। भारतीय किसान संघ की ओर से मंगलवार से मिलक में रेलवे फाटकपर ओवरब्रिज या अंडरपास बनाने की मांग को लेकर धरना शुरूहोगा। इसके लिए संघ के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने तैयारी शुुरूकर दी है। उनका कहना था कि कोई ठोस परिणाम सामने आए बिना धरना जारी रहेगा। उन्होंने नगर के लोगों से भी सहयोग की अपील की।
भारतीय किसान संघ के पदाधिकारी व कार्यकर्ता रेलवे स्टेशन के सामने खाली पड़े मैदान में एकत्र हुए। जिलाध्यक्ष आदेश शंखधार ने कहा कि भारतीय किसान संघ के द्वारा 20 फरवरी 2018 और 17 दिसंबर 2019 को ओवरब्रिज और अंडरपास बनाए जाने की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन किया गया था, जिसमें विभाग और संघ के बीच चार बिंदुओं पर समझौता हुआ था। इनमें रेलवे फाटक 15 मिनट से ज्यादा समय के लिए बंद नहीं होगा जबकि, कोई भी मालगाड़ी फाटक पर किसी भी दशा में खड़ी नहीं की जाएगी। मंडी समिति मिलक के सामने वाली फाटक पर अंडरपास बनाया जाएगा। मंडी समिति मिलक के सामने वाली फाटक से पटवाई रोड तक पक्की सड़क बनाकर दी जाएगी। रेलवे ने इन बिंदुओं में से सिर्फ एक बिंदु पर अपना वादा निभाया। ऐसे में सबसे प्रमुख समस्या अंडरपास और ओवरब्रिज की ही है। ऐसे में इसको लेकर मंगलवार से अनिश्चितकालीन धरना- प्रदर्शन किया जाएगा। इसको लेकर रेलवे स्टेशन के सामने वाले मैदान की जेसीबी से साफ सफाई और समतलीकरण कराया गया। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष डॉ. राजीव गंगवार, जिला मंत्री राजवीर यादव, वीरपाल गंगवार, ब्रह्माशंकर पांडेय, प्रमोद गुप्ता, डालचंद्र पाल, इरशाद हुसैन, मोहम्मद उवैस आदि लोग मौजूद रहे।