फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   protest of hiway

आबादी के बीच हाईवे निकालने के विरोध में गरजे किसान

Fri, 23 Sep 2016 01:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो  भोट/रामपुर
अमर उजाला ब्यूरो  भोट/रामपुर Updated Fri, 23 Sep 2016 01:12 AM IST
विज्ञापन
protest of hiway
भोट में ग्रामीणों के संग धरना के दौरान बोलते भाकियू भानु के अध्यक्ष। अमर उजाला

विज्ञापन

 भोट में आबादी के बीच काठगोदाम हाईवे निकालने के लिए विरोध में किसानों ने धरना दिया। एलान किया कि किसान नुकसान पहुंचाने वाले किसी भी कानून को नहीं मानेगे। साथ ही आंदोलन की चेतावनी दी। 

भाकियू के राष्ट्रीय महासचिव मोहम्मद हनीफ वारसी के नेतृत्व में कार्यकर्ता और भोट के ग्रामीण शिव मंदिर पर पहुंचे और वहीं पर बैठ गए। राष्ट्रीय
महासचिव ने कहा कि किसान नुकसान पहुंचाने वाले किसी भी कानून को नहीं मानेंगे। क्योंकि घर तोडने में वक्त नहीं लगता, बल्कि घर बनाने में सालों लग जाते हैं। उन्होंने किहा कि भोट में लोगों के घर दादा इलाही जमीन पर   बने हैं। इसलिए किसी भी  हालत में घरों को तोडने नहीं दिया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने किसानों से कहा कि वह घबराएं नहीं, अगर कोई भी अधिकारी बरगलाने की कोशिश करे तो उसकी बातों में न आएं। मुआवजा भी कब्जेदारों को मिलना चाहिए। राष्ट्रीय महासचिव ने कहा कि प्रशासन किसानों को हल्के में न लें। अगर जबरदस्ती घर तोड़ेे तो भट्टा पारसल, अलीगढ़ और नोएडा से बड़ा आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस मौके पर डा. बीके विश्वास, मुमताज, दिलदार हुसैन, नईम अहमद, मोहम्मद अजीज, मुरारी लाल, रामगोपाल, अली हुसैन, हुकु म सिंह, पप्पू, मौजूद थे। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed