फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   protest of eo by traders

ईओ के जुल्म का कड़ा जवाब देंगे व्यापारी

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Thu, 25 Nov 2021 12:30 AM IST
विज्ञापन
protest of eo by traders
रामपुर। उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल ने चेतावनी दी कि दुकानदारों के खिलाफ एफआईआर कराकर उनका उत्पीड़न करने वाले नगर पालिका अधिशासी अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई न हुई तो व्यापार मंडल ईओ के जुल्म का कड़ा जवाब देगा।
विज्ञापन

बुधबार को कोठी खास बाग के सामने व्यापारी नेता राघव अग्रवाल के प्रतिष्ठान पर हुई बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष संदीप अग्रवाल सोनी ने कहा कि प्रत्येक व्यापारी की समस्या का समाधान कराना उनका और उनके पदाधिकारियों का प्रथम लक्ष्य है। पिछले कुछ समय से लगातार पुराना गंज क्षेत्र के कुछ व्यापारियों का नगर पालिका ईओ द्वारा जो उत्पीड़न किया जा रहा है। उत्पीड़न के खिलाफ व्यापार मंडल का एक-एक पदाधिकारी और व्यापारी नगर पालिका ईओ के जुल्मी व्यवहार के प्रति संघर्ष कर रहा है। नगर पालिका ईओ का व्यवहार व्यापारियों के प्रति अत्याधिक जुल्मी हो गया है। अगर नगर पालिका ईओ के द्वारा व्यापारियों पर किए जा रहे जुल्म का जवाब व्यापार मंडल देगा। पूरे जनपद में व्यापारियों को न्याय दिलाने के लिए मशाल जुलूस निकालकर, भूख हड़ताल करके व्यापारी हित में जगह जगह आंदोलन किए जाएंगे। चेतावनी दी कि अगर जिला प्रशासन ने शीघ्र ही मामले का संज्ञान न लिया तो इस आंदोलन को प्रदेश स्तर पर चलाकर व्यापारियों पर हुए मुकदमे वापस कराने के लिए मुख्यमंत्री से मिला जाएगा। इस दौरान युवा जिलाध्यक्ष अरविंद गुप्ता, मंजीत सिंह सिंपल, अमित गुप्ता, प्रणीण गुर्जर समेत अनेक व्यापारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed