फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   protest of congress workers

केंद्रीय मंत्री अजय मिश्रा की बर्खास्तगी को कांग्रेस का प्रदर्शन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 17 Dec 2021 12:54 AM IST
विज्ञापन
protest of congress workers
रामपुर। केंद्रीय मंत्री अजय मिश्रा टेनी की बर्खास्तगी की मांग को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। राष्ट्रपति के नाम अतिरिक्त मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपकर केंद्रीय मंत्री की बर्खास्तगी की मांग की।
विज्ञापन

गुरुवार को जिला अध्यक्ष धर्मेन्द्र देव गुप्ता के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ता कलक्ट्रेट पहुंचे। उन्होंने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। कांग्रेसियों का कहना था कि लखीमपुर खीरी की घटना ने पूरे देश की अंतर आत्मा को झकझोर दिया था। इसके बावजूद केंद्रीय मंत्री पर कोई कार्रवाई नहीं की गई। चौतरफा विरोध और सुप्रीम कोर्ट के दखल के बावजूद भी केंद्रीय मंत्री खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई है। कांग्रेसियों का कहना है कि जांच एजेंसी की रिपोर्ट में भी घटना को साजिश बताया है। केंद्र सरकार को चाहिए कि अजय मिश्रा टेनी को तत्काल प्रभाव से बर्खास्त करे। इस मौके पर नोमान खां, काशिफ खां ,अब्दुल सबूर खां, दामोदर सिंह, महेन्द्र यदुवंशी, हसीब खां, अमित कुमार ,अकरम सुलतान, मणि कपूर, कल्लू प्रधान, रामगोपाल सैनी, दिव्यांश सिंघल, अय्यूब अल्वी, हसरत खां आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed