फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   protest of congress workers

महंगाई के विरोध में कांग्रेसियों ने निकाली पद यात्रा

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 10 Aug 2021 12:15 AM IST
विज्ञापन
protest of congress workers
रामपुर। महंगाई के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नगर में पद यात्रा निकाली। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने महंगाई के लिए भाजपा सरकार को दोषी ठहराया।
विज्ञापन

कार्यकर्ता जिला कार्यालय पर एकत्र हुए। इसके बाद यहां से शहर अध्यक्ष मामून शाह खां केनेतृत्व में आंबेडकर पार्क तक पद यात्रा की। इस दौरान कांग्रेस के प्रदेश सचिव एवं रामपुर के प्रभारी चौधरी असलम मियां ने कहा कि आज ही के दिन 9 अगस्त 1925 को रामप्रसाद बिस्मिल, ठाकुर रोशन सिंह, अशफाक उल्ला खां, शहीद भगत सिंह सहित 10 हिन्दुस्तानी क्रांतिकारियों ने अंग्रेजो के खिलाफ चुनौती भरी शुुरूआत की थी। इसीलिए कांग्रेस ने देश व प्रदेश में बढ़ते जुल्म, अपराध, दुष्कर्म, लूट और हत्याएं जैसी घटनाओं को रोकने में विफल सरकार के खिलाफ आज पदयात्रा निकाली है।

जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र देव गुप्ता ने कहा कि भाजपा देश की जनता के साथ धोखा कर रही है इसलिए उसे सत्ता में रहने का कोई हक नहीं है। शहर अध्यक्ष मामून शाह खां ने कहा कि हर वर्ग का व्यक्ति भाजपा सरकार से परेशान है। इस मौके पर युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव नोमान खां, इकबाल खां, महेंद्र यदुवंशी, मेहरबान अली, ज्ञानप्रकाश गुप्ता, अब्दुल सबूर खां, जगमोहन मोना, रामगोपाल सैनी, प्रमोद गंगवार, बिलाल खां, आमिर कुरैशी, इमरोज मंसूरी, शारिब अली खा, अरसलान खां,दिव्यांश सिंघल, संतोष कुमार, फरहान खां, वजीर अहमद, अमान खां, हसीब खां आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed