फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   protest of bhaleu asli workers

Rampur News: छुट्टा पशुओं पर लगाम लगाने की मांग, भाकियू ने किया प्रदर्शन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 22 Feb 2023 12:50 AM IST
विज्ञापन
protest of bhaleu asli workers

विज्ञापन
रामपुर। किसानों की फसल बर्बाद कर रहे छुटटा पशुओं पर लगाम लगाने के लिए भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक ने जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान एक महापंचायत भी हुई। जहां रणनीति बनाने के बाद सभी ने सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन भी सौंपा।

भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक ने जिलाध्यक्ष अजय बाबू गंगवार के नेतृत्व में किसान महापंचायत हुई। पंचायत में मुख्य अतिथि के तौर पर उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष सरदार सलविंदर सिंह शामिल हुए। पंचायत करने के बाद सभी किसान अपने वाहनों और ट्रैक्टर-ट्रालियों के साथ पैदल मार्च करते हुए कलेक्ट्रेट पहुंचे और सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा। जिसमें बताया कि छुट्टा पशु किसानों की मेहनत से तैयार की गई फसल को समूल नष्ट कर देते हैं। प्रशासन द्वारा इन पशुओं का कोई प्रबंध नहीं किया जा रहा है। जबकि शासन की गाइड लाइन के अनुसार ऐसे पशुओं की व्यवस्था गोशालाओं में की जानी चाहिए। उन्होंने बताया कि मटर और लाही की फसल उगाने वाले किसानों के खेत खाली पड़े हैं। जिनमें साठा धान की फसल बोई जानी थी। प्रशासन के द्वारा साठा धान पर रोक लगाए जाने के बाद किसान सदमे में है। बताया कि सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन है कि 14 दिन में गन्ने का भुगतान हो जाना चाहिए। मांग की गई कि यदि 14 दिन में भुगतान नहीं किया जाता है तो ब्याज सहित धनराशि दी जाए। इससे पूर्व मुख्य अतिथि उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह ने किसानों से कहा कि भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक सभी किसानों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चल रही है। जिला रामपुर के किसानों को अगर कुछ भी परेशानी है तो हमारे तेज तर्रार जिला अध्यक्ष अजय बाबू गंगवार के समक्ष रखे। उन्होंने आगे कहा कि रामपुर की धरती पर आगे कभी विशाल पंचायत होती है तो भाकियू अराजनैतिक उत्तराखंड की ओर से पूरा सहयोग किया जायेगा। सरदार जी ने जिला अध्यक्ष अजय बाबू गंगवार और सभी किसान, कार्यकर्ता और पदाधिकारियों का हौसला बढ़ाया और 15 मार्च को मेरठ में होने वाली पंचायत को सफल बनाने का भी आह्वान किया। पंचायत में जिला अध्यक्ष अजय बाबू गंगवार, सरदार अमनदीप सिंह, मधुबाला, युवा जिला अध्यक्ष अजीत सिंह, राम किशोर, प्रमुख सचिव प्रेमपाल सिंह, हरपाल सिंह, नासिर घोसी, शहर अधक्ष शन्नू खान, सन्नी खान, हरिशंकर यादव, सुरेंद्र खन्ना, जाकिर अली, हरपाल सिंह, वीरेंद्र गंगवार, विपिन शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed