फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   protest of bhakeu workers

अग्निपथ योजना का विरोध कर रहे भाकियू कार्यकर्ताओं की पुलिस से झड़प

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jun 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
protest of bhakeu workers
रामपुर। अग्निपथ योजना के विरोध में ज्ञापन देने जा रहे भाकियू कार्यकर्ताओं को पुलिस ने सिविल लाइंस थाने के सामने रोक लिया। इस पर भाकियू के कार्यकर्ताओं की पुलिस से नोकझोंक भी हुई। बात बढ़ने पर वे थाने में ही धरने पर बैठ गए। इसकी सूचना मिलते ही सिटी मजिस्ट्रेट और सीओ मौके पर पहुंच गए। उन्होंने भाकियू के कार्यकर्ताओं को शांत कराया। इसके बाद उन्हाेंनेे राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन नगर मजिस्ट्रेट को सौंपकर अग्निपथ योजना को वापस लेने की मांग की।
विज्ञापन

सेना में अग्निवीरों को भर्ती करने के लिए केंद्र सरकार द्वारा योजना शुुरूकी गई है, जिसका संयुक्त किसान मोर्चा विरोध कर रहा है। संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर शुक्रवार को भाकियू टिकैत गुट के जिलाध्यक्ष हसीब अहमद के नेतृत्व में कार्यकर्ता अग्निपथ योजना के विरोध में नारेबाजी करते हुए कलक्ट्रेट के लिए निकल पड़े। जैसे ही कार्यकर्ता सिविल लाइंस थाने के सामने पहुंचे, पुलिस ने उनको आगे बढ़ने से रोक दिया। पुलिस द्वारा रोकने पर गुस्साए कार्यकर्ताओं ने हंगामा शुरूकर दिया। उनकी पुलिस से तीखी नोकझोंक भी हुई। भाकियू के नाराज कार्यकर्ता थाने में घुस गए और उन्होंने थाने में ही धरना शुरूकर दिया। भाकियू कार्यकर्ताओं के थाने में हंगामा कर धरने की जानकारी मिलने पर नगर मजिस्ट्रेट हेम सिंह और सीओ सिटी अनुज कुमार चौधरी वहां पहुंच गए। दोनों अफसरों ने किसानों को समझा-बुझाकर शांत कराया। इसके बाद भाकियू के कार्यकर्ताओं राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा। ज्ञापन में कहा गया है कि अग्नि पथ योजना देश, जवान और किसान के भविष्य से खिलवाड़ करने वाली योजना है। केंद्र सरकार इस योजना को रद्द कर सेना में भर्ती की पुरानी व्यवस्था बहाल करें। ज्ञापन में यह भी कहा गया कि अग्निपथ विरोधी प्रदर्शनों में शामिल युवाओं के खिलाफ दर्ज सभी मुकदमे वापस लिए जाएं और आंदोलनकारियों को नौकरी से बाधित करने जैसी शर्तें हटाई जाएं। इस मौके पर वीरेंद्र सिंह यादव, होरी लाल, वीरेंद्र सिंह, लक्खा सिंह, असलम, दरयाव सिंह, हाफिज अय्यूब, नदीम खां, संजू खां, इरफान, मुस्तकीम, नीरज, मोहम्मद अहमद कादरी, अमरीक सिंह, खुशीराम, जाकिर, गुरदेव सिंह, जसवंत सिंह, अबरार हुसैन, रईस इंसारी, साबिर, नईम प्रधान समेत आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed