फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   protest of azajm kha

आजम के खिलाफ समर्थकों संग  सड़क पर उतरे पूर्व जिपं अध्यक्ष   

Tue, 16 May 2017 01:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो /रामपुर
अमर उजाला ब्यूरो /रामपुर Updated Tue, 16 May 2017 01:03 AM IST
विज्ञापन
protest of azajm kha
रामपुर में पूर्व मंत्री आजम खां के खिलाफ डीएम को ज्ञापन देने जाते पूर्व जिपं अध्यक्ष अब्दुल सलाम के समर्थक।

विज्ञापन

पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अब्दुल सलाम समर्थकों के संग पूर्व मंत्री आजम खां के खिलाफ सड़क पर उतर आए। उन्होंने सरकारी जमीनों को कब्जा मुक्त और जौहर यूनिवर्सिटी की जांच कराने की मांग को लेकर अंबेडकर पार्क में धरना दिया। साथ ही कलक्ट्रेट में प्रदर्शन कर जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा।       

पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अब्दुल सलाम समर्थकों के संग सोमवार को अंबेडकर पार्क पहुंचे और धरने पर बैठ गए। कई घंटे धरना देने के बाद हाथों में आजम विरोधी तख्तियां लेकर जुलूस की शक्ल में नारेबाजी करते हुए कलक्ट्रेट पहुंचे। उन्होंने कलक्ट्रेट में कुछ देर प्रदर्शन के बाद जिलाधिकारी से मुलाकात की और ज्ञापन सौंपा। उसमें कहा है कि जौहर यूनिवर्सिटी का निर्माण कराने के लिए सींगनखेड़ा और आसपास के गरीब किसानों की जमीने जबरदस्ती छीनी गईं। पूर्व मंत्री आजम खां सरकारी अमले को अपने प्रभाव में लेकर जमीनों के जबरत बैमाने कराए।     
विज्ञापन

आरोप लगाया कि आजम खां ने ग्राम सभा के चकरोड, ग्राम समाज, सरकारी, नदी और कस्टोडियन की जमीन पर अवैध कब्जा कर लिया। राजस्व अभिलेखों में हेराफेरी कर सरकारी जमीन अपने निजी ट्रस्ट  के नाम करा दी। ज्ञापन में जमीनों से संबधित पूरा ब्योरा दर्शाया गया है। ज्ञापन में कहा है कि आजम खां ने जौहर यूनिवर्सिटी और अपने निजी इस्तेमाल के लिए पानी की टंकियां, वीआईपी गेस्ट हाउस, सड़कें झील, बिजलीघर, फ्लाईओवर के निर्माण में सरकारी धन का दुरुपयोग करने का आरोप लगाया। डीएम से घोटालों की जांच और सरकारी व किसानों की कब्जाई गई जमीनों को मुक्त कराने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन


चेतावनी दी कि अगर तीन महीने में उनकी मांग पूरी नहीं की तो अनिश्चित कालीन धरना दिया जाएगा। ज्ञापन देने वालों में मुस्तफा हुसैन, अब्दुल रहीम, हाजी माजिद, हाफिज एजाज हुसैन, रईस अहमद, लईक अहमद, अय्यूब, मुहम्मद इस्लाम, नूर अली, अमीर, मेहराज, सलीम, रुस्तम सिंह, जकीर, नदीम, जगदीश कुमार, मोहम्मद इल्यास, नूर अहमद, रऊफ,हाफिज अतीक, मोहम्मद अहमद,सद्दाम अली, जलालुद्दीन, शकील अहमद, खुर्शीद अहमद, लाल सिंह, जुल्फिकार शामिल थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed