फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   protest of advocates of swar

आजम खां के वकील पर केस होने पर भड़के स्वार के वकील, प्रदर्शन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 24 Aug 2022 12:20 AM IST
विज्ञापन
protest of advocates of swar
स्वार। सपा नेता एवं पूर्व मंत्री आजम खां के अधिवक्ता पर रिपोर्ट दर्ज होने के बाद स्वार के वकील भी भड़क गए। गुस्साए वकीलों ने पुलिस कार्रवाई की निंदा की और प्रदर्शन किया। बाद में मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा जिसमें रिपोर्ट निरस्त करने की मांग की गई है।
विज्ञापन

सपा नेता आजम खां के अधिवक्ता नासिर सुल्तान के खिलाफ गवाह को धमकाने के मामले में सिविल लाइंस थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। सोमवार को अधिवक्ताओं को जब जानकारी मिली तो उनमें आक्रोश फैल गया। रामपुर के अधिवक्ताओं ने सोमवार को विरोध प्रदर्शन किया। विरोध की लहर तहसीलों तक पहुंच गई। स्वार की सीनियर बार और बार एसोसिएशन ने संयुक्त रूप से रणनीति बनाई और मंगलवार को दोपहर 12 बजे प्रदर्शन के लिए निकल पड़े। वह पुलिस के खिलाफ जबरदस्त नारेबाजी करते हुए एसडीएम कार्यालय के बाहर पहुंचे जहां नारेबाजी तेज कर दी। नारेबाजी सुनकर एसडीएम सचिन राजपूत अपने कक्ष से बाहर निकल आए और उन्होंने प्रदर्शनकारियों की बात सुनकर शांत किया। इसके बाद वकीलों उन्हें ज्ञापन दिया।
विज्ञापन

ज्ञापन में अधिवक्ता नासिर सुल्तान के खिलाफ दर्ज रिपोर्ट को निरस्त करने की मांग की गई है। यह भी चेतावनी दी है कि अगर मांग पूरी नहीं हुई तो अगली रणनीति बनानी पड़ेगी। सीनियर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष गुरनाम सिंह संधू, बार एसोसिएशन के अध्यक्ष दिलीप अरोरा, ताहिर हसन खां, पंकज जोशी, नदीम अहमद, अतहर फईम, राशिद खां, दानिश अली गौस, मोहम्मद जुनैद, पवन कुमार, अमर पाल सिंह, सलीम अहमद, जावेद अख्तर, नौशाद आलम और राजेन्द्र गोस्वामी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed