{"_id":"f0a2fe5862f91e90429e9bc52d28a142","slug":"protest-against-officers-in-doongerpur-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमीन बचाने के लिए किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जमीन बचाने के लिए किया प्रदर्शन
ब्यूरो/अमर उजाला रामपुर
Updated Tue, 24 Nov 2015 11:21 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आसरा कालोनी के निर्माण में अपनी जमीन जद में आती देख डूंगरपुरवासियों में आक्रोश है। कालोनीवासियों का कहना है कि उन्होंने प्रॉपर्टी डीलर से जमीन खरीदी है और रजिस्ट्री भी कराई है। उनकी जमीन खाली कराने के बजाय फर्जीवाड़ा कर जमीन बेचने वालों पर कार्रवाई की जाए। जमीन बेचने वालों से उनकी धनराशि वापस कराई जाए।
प्लाट और घरों को बचाने के लिए मंगलवार को भी कालोनीवासी यहां जमे रहे। पुलिस लाइन के निकट डूंगरपुर में आसरा कालोनी का निर्माण किया जाना है। प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। जिस जमीन पर आसरा कालोनी बनाई जा रही है, वो पालिका की बताई जा रही है।
यहां पर कई लोग पहले से प्लाट खरीद चुके हैं और कुछ ने तो अपने मकान भी बना लिए हैं। यहां पर घर बनाने वाले लोगों का कहना है कि जब उन्होंने जमीन खरीदी है और रजिस्ट्री कराई है तो उनसे जमीन क्यों खाली कराई जा रही है। इसी बात को लेकर तमाम लोग विरोध में उतर आए हैं।
विज्ञापन
लोगों ने मंगलवार को भी प्रदर्शन कर जमीन न खाली करने की बात कही। लोगों का कहना है कि अगर उनसे जमीन खाली कराई जानी है तो पहले जिन लोगों से उन्होंने जमीन खरीदी है, उनसे उनके रुपये वापस कराए जाएं। लोगों ने इस संबंध में प्रशासन से भी कार्रवाई की मांग की है। इस दौरान राशिद अली, गुलफाम, शावेज, शकील अहमद, राम सिंह, एहतेशाम, मारून, शमशाद, निक्की, शकील आदि मौजूद रहे।