फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   protest against jnu case

छात्रसंघ अध्यक्ष का पुतला फूंका

Sun, 14 Feb 2016 11:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/रामपुर
अमर उजाला ब्यूरो/रामपुर Updated Sun, 14 Feb 2016 11:33 PM IST
विज्ञापन
protest against jnu case
जवाहर लाल नेहरू विवि (जेएनयू) के छात्रसंघ अध्यक्ष कन्हैया लाल के विरोध में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) का गुस्सा उबाल पर है। एबीवीपी से जुड़े छात्रों ने रविवार को कन्हैया लाल के पुतले को फांसी देने के बाद उसे आग के हवाले कर दिया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने कन्हैया लाल के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन



जेएनयू में देश विरोधी नारों लगाने का मामला गर्माता जा रहा है। दिल्ली से लेकर रामपुर तक अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से जुड़े छात्र इस घटना की निंदा करते हुए कन्हैया लाल के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। रविवार को छात्र नेता ऋषभ ठाकुर के नेतृत्व में छात्र और युवा एकत्र हुए।
विज्ञापन



उन्होंने कन्हैया लाल के पुतले को फांसी पर देकर आग के हवाले कर दिया। ऋषभ ठाकुर ने कहा कि जेएनयू में हुई घटना देश विरोधी है। सभी आरोपियों के खिलाफ देशद्रोह के आरोप के तहत कठोर कार्रवाई की जाए। ऐसे छात्रों को तो देश में रहने का अधिकार ही नहीं होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन



इस दौरान संजय चंद्रा, ऋषभ रस्तोगी, राहुल सक्सेना, शोभित अग्रवाल, प्रेम, पारस, मनोज, भूकन लाल, विवेक, सतीश, हिमांशु कश्यप, दीपक अग्रवाल, रोहित यादव आदि मौजूद रहे। वहीं, विश्व हिंदू परिषद की बैठक वार्ड 28 के सैनी नगर में हुई। जिला मंत्री रोशन लाल ने कहा कि जेएनयू में देशविरोधी नारे लगाने की घटना को अनदेखा नहीं किया जा सकता।


देश में जन्म लेकर इसी की अखंडता को खतरा पैदा करने वाले लोगों से सख्ती से निपटा जाए। इस दौरान लाल सिंह मौर्य, हेमंत, मुकेश, प्रवीण लोधी, विजय, राहुल सैनी, प्यारे लाल, रमेश, भरत दिवाकर आदि मौजूद रहे। उधर, स्वार में हुई भाजपा की बैठक में वक्ताओं देश के खिलाफ नारेबाजी करने वालों को फांसी की सजा देने की मांग की।



रविवार को बिलासपुर तिराहा स्थित कार्यालय पर भाजपाइयों की बैठक हुई। नगर अध्यक्ष लक्ष्मीकांत सैनी ने कहा कि जेएनयू में जिस तरह छात्रों ने देश विरोधी नारे लगाए, वो घृणित कार्य है। ऐसे लोगों के खिलाफ केंद्र सरकार को सख्त कदम उठाना चाहिए। देशद्रोही षड्यंत्रकारियों को फांसी की सजा देनी चाहिए। बैठक में दलीप अरोरा, डा. कृष्ण लाल चंद्रा, छोटे लाल लौधी, सभासद महेंद्र सैनी, ओमप्रकाश सैनी, नोवत राम सैनी, चंद्र सैन मौर्य, ओमप्रकाश मौर्य रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed