फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Rampur News ›   Protest against farmers not being able to weigh their paddy

Rampur News: किसानों का धान न तौले जाने के विरोध में प्रदर्शन

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 07 Dec 2025 12:02 AM IST
विज्ञापन
Protest against farmers not being able to weigh their paddy
बिलासपुर। भारतीय किसान यूनियन टिकैत के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को क्रय केंद्रों पर किसान का धान न तौले जाने का आरोप लगाते हुए तहसील में प्रदर्शन किया। उन्होंने एसडीएम को ज्ञापन देकर क्रय केंद्रों पर हो रही घपलेबाजी की जांच कर किसानों का धान तौले जाने की मांग की।
विज्ञापन

भाकियू टिकैत जिला प्रवक्ता निरपजीत सिंह के नेतृत्व में तमाम किसान शनिवार को तहसील पहुंचे। उन्होंने क्रय केंद्रों पर किसानों का धान न तौले जाने का आरोप लगाते हुए अधिकारियों के खिलाफ प्रदर्शन किया। किसानों का आरोप था कि क्रय केंद्रों पर किसानों का धान नहीं तौला जा रहा है। क्रय केंद्रों पर पहले से ही धान के ढेर लगे हुए हैं, जिसके कारण केंद्रों के बाहर धान उतारने की जगह ही नहीं हैं।
विज्ञापन

उनका आरोप था कि कुछ केंद्र प्रभारी कागजों में खरीद कर रहे हैं। लगातार व्यापारियों से जुड़े लोगों के अंगूठे तो लगवा रहे हैं, लेकिन मौके पर धान नहीं तौल रहे हैं। उन्होंने एसडीएम अरुण कुमार को ज्ञापन देकर क्रय केंद्रों पर हो रही घपलेबाजी की जांच कराने, किसानों का धान तौले जाने, रजिस्टर कार्यालय में प्राइवेट लोगों द्वारा किए जा रहे कार्य की जांच कराने, पोल्ट्री फार्म में डाली जा रहीं मुर्गियों को बर्ड फ्लू की आशंका के चलते रोके जाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम ने उन्हें आश्वासन दिया कि वह जांच कर उनकी समस्याओं का समाधान करेंगे। प्रदर्शन करने वालों में गुरचरण सिंह, अंतराम यादव, सुरेंद्र सिंह रंधावा, मोहम्मद सददीक,बलजीत सिंह, दलजीत सिंह आदि मुख्य थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed